Homeदेशडरा रहा कोरोना : 4435 मरीज, 15 मौत, अप्रैल-मई में ढा सकता...

डरा रहा कोरोना : 4435 मरीज, 15 मौत, अप्रैल-मई में ढा सकता है कहर

देशभर में पिछले 24 घंटे में हुईं 15 मौतें, 5 राज्यों में 3 हजार के करीब केस

दिल्ली। मार्च से शुरू हुई कोरोना की चाल अप्रैल आते-आते तेज होने लगी है। देशभर में पिछले 24 घंटे में साढ़े 4 हजार मरीज मिले हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर यही रफ्तार रही तो अप्रैल-मई में कोरोना के और ज्यादा केस मिलने शुरू हो जाएंगे। अभी 5 राज्यों में सबसे ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में 6 महीने बाद कोरोना के नए मामले 4 हजार से ज्यादा आए हैं। इससे पहले 28 सितंबर को 4,271 मामले सामने आए थे। फिलहाल देश में 23,091 एक्टिव केस हैं। {worldometer coronavirus update}

ये भी पढ़ें :- Corona spread : छत्तीसगढ़ में 19 छात्राएं पॉजिटिव मिलीं, मप्र समेत जानें देश का हाल

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा खतरा

पिछली जितनी भी कोरोना की लहर आई हैं, उनसे महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। इस बार भी यही स्थिति है। 15 मौतों में से 4 सिर्फ महाराष्ट्र में हुई हैं। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, गुजरात, कर्नाटक और पुडुचेरी में कोरोना के संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। केरल से 4 लोगों की मौत की खबर भी है।

दो-तिहाई नए केस, केरल सबसे आगे

देश में मिले 4,435 नए मरीजों में 2,905 सिर्फ 5 राज्यों के हैं। केरल में 1 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। दिल्ली में 521, महाराष्ट्र में 711 और कर्नाटक-गुजरात में 324, हरियाणा में 193 और उप्र में 163 केस सामने आए हैं।

नेता भी हुए संक्रमित

राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उप्र में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही कोरोना पॉजिटिव हैं। उन्हें लखनऊ स्थित आवास पर होम आइसोलेशन में रखा गया है।

ये भी पढ़ें 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments