Homeताजा ख़बरCorona spread : छत्तीसगढ़ में 19 छात्राएं पॉजिटिव मिलीं, मप्र समेत जानें...

Corona spread : छत्तीसगढ़ में 19 छात्राएं पॉजिटिव मिलीं, मप्र समेत जानें देश का हाल

दिल्ली। देश के कई राज्यों में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ते जा रहा है। कई राज्यों में अलर्ट की स्थिति है, क्योंकि कोरोना अब डराने लगा है। 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 3038 नए केस मिले हैं। वहीं9 मरीजों की मौत भी हो गई है। 29 मार्च के बाद से रोजाना 3 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। एक महीने में एक्टिव केस में भी साढ़े 7 गुना की बढ़ोतरी हुई है। छत्तीसगढ़ के एक गल्र्स हॉस्टल में 19 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं। सभी को क्वारंंटाइन किया गया है। इन छात्राओं के संपर्क में आने वाली दूसरे छात्रों की भी जांच की जा रही है।
5 राज्यों में ज्यादा मामले
कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और गुजरात से आ रहे हैं। इन राज्यों में एक्टिव केस एक हजार से ज्यादा हैं। नए केस में से 2054 सिर्फ 5 राज्यों में मिले हैं। केरल में सबसे ज्यादा 964 केस मिले हैं। हिमाचल प्रदेश में 318, दिल्ली में 293, महाराष्ट्र में 248 और गुजरात में 231 केस मिले हैं।

मप्र की यह स्थिति
मध्यप्रदेश में 26 नए कोरोना केस मिले हैं। भोपाल में 14, इंदौर में 5 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ग्वालियर में 03 और जबलपुर में कोरोना के 04 नए मरीजों की पहचान हुई है। राजगढ़ सांसद रोडमल नागर भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। कॉन्टैक्ट में आए लोगों से जांच कराने को कहा।
दिल्ली में अलर्ट पर सरकार, हरियाणा में मास्क जरूरी
देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। 293 नए मामले रिकॉर्ड किए गए जिसमें दो लोगों की मौत भी हुई। एक दिन पहले दिल्ली में 429 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली सरकार अलर्ट पर है। वहीं हरियाणा में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के साथ अधिकारियों को सख्ती बरतने के लिए कहा गया है। शादी व समारोह में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments