Homeताजा ख़बरCORONA से भी खतरनाक 'H-3 N-2 इन्फ्लुएंजा..', 2 की मौत.. जानें देश...

CORONA से भी खतरनाक ‘H-3 N-2 इन्फ्लुएंजा..’, 2 की मौत.. जानें देश में कितने हैं केस..!

  • तेजी से फैलता है वायरस, 7 दिन तक रहती है बुखार, लक्षण कोरोना जैसे ही

दिल्ली। एच-3 एन-2 इन्फ्लुएंजा को हम अभी तक सामान्य ही ले रहे थे। लेकिन अब यह खतरनाक रूप ले चुका है। एच-3 एन-2 इन्फ्लुएंजा तेजी से बढ़ ही रहा है, साथ ही देश के कर्नाटक व हरियाणा में 2 लोगों की मौत हो चुकी है। यह पहली बार है जब एच-3 एन-2 इन्फ्लुएंजा से मौते हुई हैं। इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है। यह वायरस मौसम में बदलाव के साथ सक्रिय हो जात है और तेजी से फैलता भी है। वायरस की चपेट में कोई आया तो 3-4 दिन तक बुखार रहता है। कुछ केस में 7 दिन तक भी बुखार रह सकता है।
कोरोना की तरह फैल रहा
देश में इन्फ्लूएंजा कोविड की तरह फैल रहा है। देश में पहली बार मौतों की खबर सामने आई है। दावा किया गया है कि हरियाणा और कर्नाटक में इन्फ्लुएंजा के एक-एक मरीजों की मौत हुई है। देश में अभी तक इसके 90 केस सामने आए हैं।
गंभीर बीमारियां हैं तो ज्यादा खतरा
एच-3 एन-2 इन्फ्लुएंजा उन लोगों के लिए ज्यादा बड़ा खतरा है, जिन्हें पहले से ही कई बीमारियां हैं। वह ऐसे लोगों को आसानी से अपनी चपेट में ले लेता है। कर्नाटक में 82 वर्षीय मृतक हीरा गौड़ा डायबिटीज और हाइपरटेंशन का मरीज था। जांच के दौरान उनका सैंपल लिया गया था। 6 मार्च को वह संक्रमित पाया गया था। विशेषज्ञों का कहना है कि बुजुर्गों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। यह कोरोना के जैसे ही तेजी से फैलता है। इससे बचने के लिए मास्क पहनें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और बार-बार हाथ धोते रहें। बुजुर्गों और पहले से ही किसी बीमारी से परेशान लोगों को इससे ज्यादा परेशानी हो सकती है। राजस्थान में इसके कई केस सामने आ रहे हैं। बच्चे भी इस बीमारी की चपेट में आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments