हत्यारों ने गार्ड की हत्या कर शव फेंक दिया, स्पोर्ट्स क्लब के नजदीक खून से सनी मिली लाश
जबलपुर। जबलपुर के तिलहरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बुजुर्ग की लाश खून से सनी हुई मिली। दरअसल घटना आज सुबह की है। जहां हत्यारों ने गार्ड की हत्या कर शव फेंक दिया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही शव को देखा तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गुलाबनाथ बरेला का निवासी था मृतक
गोरा बाजार थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि 65 वर्षीय मृतक गुलाबनाथ बरेला का निवासी था। मृतक गार्ड का काम करता था। जिसकी हत्या कर दी गई। मृतक के सिर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। मृतक संतोष पटेल के प्लाट में रहकर गार्ड का काम करता था। प्लाट में ही टीन शेड का टपरा बना हुआ था।
जांच में जुटी पुलिस
जहां मृतक अपनी दंपत्ति के साथ रहते थे। गुरुवार की रात तक बुजुर्ग सहित दंपत्ति प्लांट में थे। जब आज दंपत्ति सुबह पहुंचे। तब मृतक की लाश खून से लथ पथ पड़ी हुई थी। फिलहाल हत्या किन कारणों से की गई इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।
तिलहरी में खून से सनी मिली बुजुर्ग चौकीदार की लाश..!
RELATED ARTICLES