Wednesday, May 31, 2023
HomeLatest NewsVastu Shastra : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से...

Vastu Shastra : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान

हिंदू धर्म में पूजा करने के दौरान कई चीजें देवी-देवताओं को अर्पित की जाती हैं। इसी के साथ कई प्रकार के दीपक भी जलाए जाते हैं। कोई भी पूजा-पाठ या शुभ कार्य बिना दीपक जलाए संपन्न नहीं होता। घर में घी का दीपक जलाने से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। घर में घी का दीपक जलाने से वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में दीपक जलाने से होने वाले कई फायदे होते हैं। यदि घर में मुख्य द्वार पर और घर के मंदिर में प्रतिदिन दीपक जलाया जाए, तो घर से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार के लोगों के बीच प्रेम की भावना बढ़ती है। घर में दीपक तेल से जलाया जाता है लेकिन कई लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि पूजा पाठ के दौरान घी का दीपक जलाना उचित है या तेल का।
घी या तेल दोनों तरह के दीपक जला सकते हैं
धर्म शस्त्रों में बताया गया है कि घर में घी का दीपक जलाना सबसे शुभ माना जाता है। घर में घी का दीपक जलाने से देवी-देवताओं को प्रसन्नता होती है और माता लक्ष्मी का घर में वास होता है। घर में घी का दीपक जलाने से घर का वास्तु दोष भी ख़त्म होता है। सवाल यह है कि पूजा-पाठ के दौरान घर में कौन सा दीपक जलाना सही रहता है। धर्म शस्त्रों के अनुसार आप घर में दोनों तरह का दीपक जाला सकते हैं। ध्यान ये रखना है कि भगवान के दाहिने तरफ सदैव घी का दीपक जलाएं और बाएं तरफ तेल का दीपक। मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए तेल का दीपक जलाना शुभ होता है.
इन दिशाओं का रखें ध्यान
घर में दीपक जलाते समय दिशाओं का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। जल्दबाजी में कहीं भी दीपक रख देने से इसका विपरीत प्रभाव भी देखने को मिल सकता है। दीपक को सदैव पश्चिम दिशा में ही रखना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments