Homeजबलपुरपहले का युद्ध फिरंगियों के खिलाफ था, अब लड़ाई अंग्रेजों की सहायक...

पहले का युद्ध फिरंगियों के खिलाफ था, अब लड़ाई अंग्रेजों की सहायक मानसिकता के विरूद्ध

  • देश की लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस सेवादल का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा सेवा दल ने मशाल जुलूस निकाला

जबलपुर। सेवादल ने मशाल जुलूस निकालकर केंद्र की मोदी सरकार का विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस के जिला प्रभारी विभाश जैन ने कहा कि सेवा दल ने स्वतंत्रता के आंदोलन में अगुवाई की है। इसी भूमिका में आज फिर सेवादल संघर्ष का नेतृत्व कर रहा है। पहले का युद्ध फिरंगी गोरों के खिलाफ था और लड़ाई अंग्रेजों के सहायक मानसिकता के संविधान विरोधियों के विरुद्ध है। मशाल जुलूस में शामिल होकर यह महसूस हुआ कि सेवादल राहुल और संविधान रक्षा की लड़ाई में ताकत से नेतृत्व कर रहा है। शहर के युवा डॉ सत्येंद्र यादव राष्ट्रीय स्तर पर सेवादल को चला रहे हैं। केन्द्र सरकार और मोदी की तानाशाही के चलते राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके विरोध में पूरे देश के कांग्रेस कार्यकर्ता, नेताओं और जनता में भारी आक्रोश है। देश में कांग्रेस एवं उनके सहयोगी संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण निकाला मशाल जुलूस
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई व संगठन महासचिव डॉ सत्येंद्र यादव के निर्देशानुसार व मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष योगेश यादव के मार्गदर्शन में जबलपुर शहर व ग्रामीण कांग्रेस सेवा दल के सामूहिक तत्वावधान से गांधी भवन टाउन हॉल स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को माल्यार्पण पुष्पांजलि करने के बाद मशाल जुलूस निकाला गया जो बड़ी ओमती पेसकारी स्कूल धर्म कांटा, छोटी ओमती चौराहा से होते हुए अंबेडकर चौक में पहुंचकर देश के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को माल्यार्पण करके मशाल जुलूस का समापन किया गया। मशाल जुलूस में कांग्रेस कमेटी जबलपुर के सह प्रभारी विभाश जैन, पूर्व विधायक नितरंजन खमरिया, जबलपुर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर नीलेश जैन, जबलपुर शहर सेवादल अध्यक्ष पंडित सतीश तिवारी, सेवादल ग्रामीण अध्यक्ष शिव नामदेव, एडवोकेट मीनाक्षी स्वामी, हिमांशु मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, जितेंद्र यादव, यतेंद्र सोनी, उमेश पटेल सहित कांग्रेस सेवादल के सदस्य व पदाधिकारी शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments