Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री धीरेंद्र खटीक का जबलपुर आगमन पुनः भाजपा की सरकार बनाने...

केंद्रीय मंत्री धीरेंद्र खटीक का जबलपुर आगमन पुनः भाजपा की सरकार बनाने पर खुशी जताई

आज केंद्रीय सामाजिक एवं न्याय मंत्री वीरेंद्र खटीक अल्प प्रवास पर जबलपुर पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मध्यप्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जिस तरह से भाजपा के लिए आशा और उत्साह का माहौल बना हुआ है, वही हमारे जीत का कारण था। जनता के मन में भी यही था कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसका कार्यकर्ता जो कहता है वह जरूर करते है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश के नेतृत्व नरेंद्र मोदी के प्रति और जनता के लिए काम करने वालों को आशीर्वाद मिला है। मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया है। उम्मीद यह भी की जा रही थी कि इस बार जो चेहरा मुख्यमंत्री का होगा वह एससी या फिर एसटी वर्ग का हो सकता है। पर ऐसा नहीं हुआ। इस पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक ने कहा कि संगठन ने सबको समाहित करने का काम किया है। जहां ओबीसी वर्ग से मोहन यादव को लिया गया है तो वहीं उपमुख्यमंत्रियों में राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा को शामिल करते हुए बैलेंस बनाया गया है। उसमें अनुसूचित जनजाति के विधायक को लिया गया है। सामान्य वर्ग से राजेंद्र शुक्ला को लिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भी विष्णु देव सहाय को मुख्यमंत्री बनाया गया है।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक जबलपुर में करीब 10 मिनट तक मीडिया से बात करते रहे इस दौरान उन्होंने अपनी तमाम योजना गिना दी। लेकिन जब पत्रकारों ने उनसे लाडली बहन योजना के विषय में कहा तो उन्होंने उसे कन्नी काट ली। शिवराज सिंह को लेकर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह खटीक ने कहा कि किसको क्या दायित्व देना है यह केंद्रीय संगठन पर निर्भर होता है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 18 सालों तक प्रदेश की बागडोर संभाले रहे हैं। हो सकता है कि अब उन्हें संगठन और बड़ी जिम्मेदारी दे।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments