Homeमध्यप्रदेशweather update today: मध्यप्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान गिरावट,आज...

weather update today: मध्यप्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान गिरावट,आज ज्यादा बढ़ सकती है ठंड

weather update today: उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने पूरे मध्यप्रदेश में जबरदस्त ठंड बढ़ा दी है। रविवार को प्रदेश के कई शहरों में रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसी क्रम में सबसे कम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस छिंदवाड़ा में रिकार्ड किया गया। जबकि हिल स्टेशन पचमढ़ी में तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वही पूरे प्रदेश के 26 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 11.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस सीजन में सबसे कम है।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे ठंड बढ़ गई है। अभी एक-दो दिन में सिहरन और बढ़ने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि मिचौंग तूफान समाप्त हो चुका है। पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ भी आगे बढ़ गया है। वातावरण से नमी कम होने से बादल छंट गए हैं। इसके साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है। उधर धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस तरह की स्थित अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान रात के तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

ये भी पढ़ें :- 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments