दिल्ली। दिल्ली, उप्र और महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। देश में लगातार दूसरे दिन 3 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं संक्रमण से 5 मरीजों की मौत भी हुई है। पिछले 6 महीनों में यह एक दिन में सबसे ज्यादा केस हैं। देश में कोरोना की पहली लहर 2020 से लेकर अब तक इससे हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 30 हजार 862 हो गया है। हेल्थ मिनिस्ट्री के शुक्रवार सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 2.73 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.71 प्रतिशत है। दिल्ली में एक हफ्ते में 3 गुना केस बढ़े हैं। यहां एक हफ्ते पहले हर रोज करीब 100 केस मिल रहे थे। 29 मार्च को 300 मरीज संक्रमित पाए गए जबकि दो मरीजों की मौत हुई थी।
केजरीवाल बोले- घबराने की जरूरत नहीं
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि दिल्ली में लोगों को घबराने की जरूरत नहीं हैं। हमने पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोरोना के केस में अचानक आई इस तेजी को लेकर हम सर्तक हैं। राजधानी में कुल एक्टिव केस 932 हैं।
इन राज्यों में ज्यादा खतरा
केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में 6 राज्यों के बारे में बताया गया है। महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक में केस बढ़ रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले बढ़ने के दो-तीन हफ्ते बाद दिल्ली में भी केस बढ़ने शुरू हो जाते हैं। केरल, महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में बुधवार को देश के कुल नए मामलों के 70 प्रतिशत केस आए हैं। केरल में 686, महाराष्ट्र में 483, गुजरात में 401, दिल्ली में 300 और हिमाचल में 255 नए संक्रमित मिले हैं। महाराष्ट्र में 3 लोगों की मौत हुई। दिल्ली में 2, जबकि हिमाचल प्रदेश में 1 व्यक्ति ने जान गंवाई।
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
देश में मिले 3095 कोरोना केस, इस साल सबसे ज्यादा
RELATED ARTICLES