Homeताजा ख़बरभोला की अच्छी शुरुआत, पहले दिन 11.20 करोड़ का कलेक्शन

भोला की अच्छी शुरुआत, पहले दिन 11.20 करोड़ का कलेक्शन

2023 की तीसरी सबसे सफल फिल्मी, वीकेंड पर टिकी निगाहें

मुंबई। अजय देवगन की एक्शन थ्रिलर फिल्म भोला रिलीज हो गई है। इस फिलम ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन 11.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। पठान और तू झूठी मैं मक्कार के बाद ये 2023 की तीसरी सबसे अच्छी ओपनिंग हासिल करने वाली फिल्म बन गई है। उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी। अजय देवगन की फिल्म भोला, 2019 में आई सुपरहिट तमिल फिल्म कैथी का हिंदी रीमेक है। फिल्म का बजट तकरीबन 100 करोड़ बताया जा रहा है।
सिर्फ तीन फिल्मों ने की अच्छी शुरुआत
शाहरुख खान की पठान ने तो 55 करोड़ के साथ इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग ली थी। रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार 15.73 करोड़ के साथ इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बनी। अब भोला भी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आ गई है।
भोला से अजय को उम्मीद
अजय देवगन की फिल्में तान्हाजी द अनसंग वॉरियर, दृश्यम 2 ने 200 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। लगभग 1200 करोड़ कमाने वाली फिल्म आरआरआर में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। अब उनकी फिल्म भोला से उनके फैंस को काफी उम्मीदें हैं। भोला का डायरेक्शन भी अजय देवगन ने ही किया है। 100 करोड़ में बनी ये फिल्म लोकेश कनगराज की 2019 की सुपरहिट फिल्म कैथी की हिंदी रीमेक है। कैथी ड्रग सिंडिकेट पर बेस्ड फिल्म थी।
फिल्म की कहानी
साउथ की कैथी फिल्म में एक सख्स की कहानी दिखाई गई है जो कई सालों से जेल में सजा काट रहा है। एक दिन उसके अच्छे व्यवहार के चलते उसकी सजा माफ़ कर दी जाती है। इसी दौरान उसे पता चलता है कि उसकी एक बेटी भी है। वह अपनी बेटी से मिलने के लिए निकल पड़ता है। बीच रास्ते में उसे एक पुलिस वाला क्रिमिनल समझकर पकड़ लेता है, लेकिन तभी फिल्म में ऐसी सिचुएशन आती है कि हीरो को पुलिस वालों की मदद करनी पड़ती है। हालांकि इस बीच उसे काफी सारी प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। अंत में क्या होता है यह तो फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments