Thursday, June 8, 2023
HomeLatest Newsदेश में सूडान से अब तक हजारों लोग वतन लौटे वापस सेना...

देश में सूडान से अब तक हजारों लोग वतन लौटे वापस सेना के जांबाज जवानों ने युद्धस्तर पर चलाया आपरेशन कावेरी

सूडान में फंसे देश के हजारों लोगों को निकालने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आपरेशन कावेरी अभियान चलाया जा रहा है।यहां विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि आपरेशन कावेरी के तहत भारत ने सूडान से लगभग 3 हजार 800 लोगों को बचाया है।

दरअसल, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा कि 47 लोगों के जत्थे के साथ भारतीय वायुसेना का एक और विमान जेद्दा से दिल्ली के लिए रवाना हुआ।उन्होंने ट्वीट कर लिखा सूडान से 47 लोगों के साथ विमान जेद्दा से दिल्ली के रास्ते में है।आपरेशन कावेरी के तहत सूडान से अब तक करीब 3 हजार 800 लोगों को बचाया जा चुका है।

जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर अफ्रीकी देश में पिछले महीने संघर्ष शुरू होने के बाद से भारत आपरेशन कावेरी के तहत अपने नागरिकों को निकाल रहा है।बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को खार्तूम और सूडान के अन्य हिस्सों में संघर्ष शुरू होने के बाद भारत सरकार ने आपरेशन शुरू किया।

सरकार ने सूडान में फंसे देशवासियों को निकालने के लिए भारतीय नौसेना के जहाजों और वायु सेना के विमानों को तुरंत तैनात कर दिया।आपरेशन कावेरी के 10 दिनों के दौरान,अनेक जत्थों में सैकड़ों देशवासियों को निकाला गया है।बता दें कि दूतावास ने सूडान के विभिन्न हिस्सों से पोर्ट सूडान तक पहुंचने के लिए बसों की आवाजाही और सुविधा प्रदान की है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments