Homeमध्यप्रदेशमध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी का सस्पेंस खत्म, मोहन यादव बने मुख्यमंत्री।

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी का सस्पेंस खत्म, मोहन यादव बने मुख्यमंत्री।

भाजपा ने मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर दिया है विधायक दल की बैठक में मोहन यादव को मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री चुना गया। 

आइये जानते है मोहन यादव कौन है?

मोहन यादव मध्यप्रदेश की उज्जैन जिले की उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं। जिन्हें विधायक दल की बैठक में मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। मोहन यादव मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री रहे हैं। 58 साल के मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट से इस बार 12941 वोटों से चुनाव जीते हैं।

जगदीश देवड़ा- राजेन्द्र शुक्ला बने डिप्टी सीएम

विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के मुख्यमंत्री के नाम के अलावा जगदीश देवड़ा- राजेन्द्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वही नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष के तौर में चुना गया है। 

मुख्यमंत्री कुर्सी का सस्पेंस खत्म 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री की कुर्सी कौन संभालेगा इसका सस्पेंस मोहन यादव के नाम के ऐलान के साथ खत्म हो गया है। विधायक दल की बैठक में मोहन यादव के नाम पर सहमति बन गई है। इस अहम फैसले से पहले बीजेपी आलाकमान ने आज भोपाल में पर्यवेक्षकों की एक टीम भेजी थी। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, आशा लाकड़ा और के लक्ष्मण के नाम शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments