Homeजबलपुररजनीश ओशो का 92 वां जन्मदिन धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया

रजनीश ओशो का 92 वां जन्मदिन धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया

पूरी दुनिया को ध्यान और दर्शन से प्रभावित करने वाले ओशो यानी आचार्य रजनीश का 92 वां जन्मदिन जबलपुर में पूरे धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

आज ही के दिन आचार्य रजनीश ने मध्य प्रदेश के गाडरवारा के कुचवाड़ा गांव में जन्म लिया था उनकी शिक्षा-दीक्षा जबलपुर में हुई और उसके बाद उन्हें तत्व ज्ञान की प्राप्ति भी जबलपुर में ही हुई यही वजह है कि उनके जन्मदिन पर पूरी दुनिया में फैले उनके अनुयाई जबलपुर के ओशो आश्रम अमृत धाम आते हैं और पूरे उत्साह के साथ उनका जन्मदिन मनाते हैं 

अमृतधाम ओशो आश्रम में इस बार भी बड़ी तादाद में ओशो भक्त जमा हुए और उन्होंने केक काटकर ओशो का जन्मदिन मनाया इस दौरान पहले ध्यान योग किया गया और उसके बाद नाचते गाते हुए ओशो को याद किया गया सभी भक्तों ने उनकी योग साधना को याद किया और उनके दर्शन को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया ।

हर बार की तरह इस बार भी अमृतधाम में विदेशी ओशो भक्त भी बड़ी संख्या में पहुचें और उन्होंने आचार्य रजनीश का जन्मोत्सव मनाया इस दौरान भक्तो ने सरकार से मांग करि की जिस तरह ओशो महोत्सव शासन स्तर पर मनाया गया था वह सिलसिला फिर से शुरू किया जाए ताकि देश के साथ पूरी दुनिया मे फैले आचार्य रजनीश के भक्तों को मध्य प्रदेश के जबलपुर की ओर आकर्षित कर सके। 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments