Homeमध्यप्रदेशSatna news :- ग्राम करसरा में एक युवक का शव मिट्टी में...

Satna news :- ग्राम करसरा में एक युवक का शव मिट्टी में लथपथ पड़ा मिला पुलिस जांच में जुटी ।

मध्यप्रदेश के सतना जिला के सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम करसरा में एक युवक का शव मिट्टी में लथपथ औंधे मुंह पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । 

मृतक की शिनाख्त कमलेश प्रजापति पिता भोला प्रजापति (38) निवासी करसरा के रूप में हुई है। मृतक ठेके और अधिया बटाई में खेत लेकर खेती करता था, जिस खेत में उसका शव मिला, वह ग्राम भंवर निवासी ओमप्रकाश पयासी का बताया जाता है। जिसे कमलेश ने ठेके पर लिया था। उसमें उसने पानी लगाया था और शनिवार को खेत में धान का रोपा लगाने की तैयारी थी। लेकिन इससे पहले ही उसका शव खेत में पड़ा मिल गया।

बताया गया कि कमलेश शुक्रवार रात आठ बजे घर से खेत आया था। रात में उसे खेत के कुछ और हिस्से को पानी लगाकर धान का रोपा लगाने के लिए तैयार करना था। सुबह लोगों की नजर पड़ी तो कमलेश मिट्टी से लथपथ औंधे मुंह खेत में पड़ा था।

सूचना मिलने पर पहुंची सिंहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं मिले हैं। अभी तक किसी ने किसी पर कोई संदेह भी व्यक्त नहीं किया है पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण का पता चल सकेगा।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments