Homeजबलपुरजबलपुर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन किया जाएगा...

जबलपुर 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन किया जाएगा ।

जबलपुर में कल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का मुख्य आयोजन किया जाएगा इस दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूयॉर्क में रहेंगे और संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सामूहिक योग करेंगे। मध्यप्रदेश के जबलपुर में राष्ट्रीय स्तर का अंतर्राष्ट्रीय 9 वां योग दिवस कार्यक्रम होना है इसमें देश के उपराष्ट्रपति, राज्यपाल सहित कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे राष्ट्रीय स्तर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार ने यह जिम्मेदारी आयुष विभाग के मंत्री को दी है।

इसके अलावा जबलपुर जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं शहर के गैरिसन मैदान में मुख्य कार्यक्रम होगा इसके अलावा शहर के कई स्थानों में एक साथ डेढ़ लाख से अधिक लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में शामिल होंगे 21 जून को यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से शुरू होगा।

जबलपुर शहर के गैरिसन मैदान में होने वाले मुख्य कार्यक्रम के अलावा नगर निगम के 50 जगहों तथा ऐतिहासिक व पर्यटन स्थल मदन महल, भेड़ाघाट, ग्वारीघाट, रानीताल, आईजी ग्राउंड सहित कई स्थानों पर एक साथ योग के कार्यक्रम होंगे योग कार्यक्रम में दिव्यांग, ट्रांसजेंडर, कैंसर व थैलेसीमिया के लोग भी शामिल होंगे इसके साथ आर्मी व होमगार्ड के जवानों को भी शामिल किया जाएगा ।

इस प्रकार से पूरे जिले में सम्पूर्ण योग कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक लोगों को शामिल किया जाएगा जबलपुर में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ के अलावा, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय आयुष मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ,लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, आयुष मंत्री राजकिशोर कावरे, राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मिक, सांसद राकेश सिंह सहित प्रदेश के कई मंत्री शामिल होंगे।

जिसको लेकर आज सुबह 6 बजे से गैरिशन ग्राउंड में योग कार्यक्रम का फाइनल अभ्यास किया गया जिसमें स्कूल कालेजो के साथ हजारो की संख्या में लोग मैदान में योग अभ्यास करते नजर आए तो वही जबलपुर में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर हर कोई उत्साहित नजर आ रहा है और कह रहा है कि यह आयोजन संस्कारधानी जबलपुर के लिए गौरव की बात है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments