Homeजबलपुरजबलपुर की जिला अदालत ने दोहरे हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों...

जबलपुर की जिला अदालत ने दोहरे हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों को सुनाई फांसी की सजा।

जबलपुर की जिला अदालत ने दोहरे हत्याकांड के मामले में 3 आरोपियों को फांसी की सजा सुनाई है ये घटना 14 जून 2021 की है जब महज नाली विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी रवि कुशवाहा विनय कुशवाहा और राजा कुशवाहा ने मिलकर योजना बनाई और रात करीब 11 बजे पुष्पराज कुशवाहा उनकी पत्नी नीलम कुशवाहा के घर घुसकर चाकुओं से हमला कर दिया।

इस हमले के दौरान दंपत्ति का 4 साल का बच्चा भी गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसके बाद तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पुष्पराज कुशवाहा और उसकी पत्नी नीलम कुशवाहा की मौत हो गई थी इस घटना के बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था।

जिला अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान 26 गवाहों को गवाही के लिए भी बुलाया गया। इस दौरान दंपत्ति के बच्चे की भी गवाही हुई जिसने कोर्ट में बताया कि किस तरीके से आरोपियों ने घर में घुसकर उसके माता-पिता को जान से मार दिया था।

जिला अदालत ने पूरे मामले को सुनने के बाद यह पाया अपराध जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है लिहाजा आरोपी गणों को फांसी की सजा से दंडित किया गया है जिला अदालत के फैसले से मृतक के परिजन खुश है उनका कहना है जिला अदालत से जल्द न्याय मिल गया। मृतक के परिजनों ने बताया की तीनों आरोपी आदतन अपराधी हैं।

और पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। उनके परिवार से भी नाली निर्माण को लेकर विवाद हुआ था लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि इस विवाद का बदला वह इस तरह लेंगे। लेकिन अब उन्हें अदालत से न्याय मिल गया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments