Homeताजा ख़बरDewas News :- देवास जिले के बगली में शासकीय कॉलेज के दो...

Dewas News :- देवास जिले के बगली में शासकीय कॉलेज के दो बाबुओ द्वारा करोड़ों रुपये के गबन का मामला आया सामने

Dewas News :- मध्यप्रदेश के देवास जिले के बगली में शासकीय कॉलेज में करोड़ों रुपये के गबन का मामला आया है। जहां बताया जा रह है कि शासकीय महाविद्यालय के दो बाबुओ की मिली भगत ने सरकरी खजाने के ढाई करोड़ से अधिक की हेराफेरी की है।

ये भी पढ़ें :- ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर में दिल्ली से आए एक परिवार के साथ मारपीट का मामला आया सामने

मिली जानकारी के अनुसार अकाउंटेट जय शंकर त्रिपाठी, निवासी बागली और उसका सहायक रोहित दुबे निवासी हाटपिपलिया के साथ ही लापरवाही बरतने पर प्रभारी प्राचार्य केसर सिंह परमार पर भी विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर पूछताछ जारी है। कॉलेज में उज्जैन संयुक्त संचालन के दल ने जांच कर बड़ी गड़बड़ी का इशारा किया था। इसके बाद बागली पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह है मामला

बागली थाना प्रभारी बीडी बीरा ने बताया की सहायक ग्रेड 3 आरोपी विजय शंकर त्रिपाठी और रोहित दुबे ने वर्ष 2019 से 2023 के बीच महाविद्यालय के कर्मचारियों के PF, TA और DA की राशि में हेराफेरी कर निजी खातो में पैसा ट्रान्सफर कर लिया और खर्च कर दिया।

ये भी पढ़ें :- सत्यपाल मालिक को सभा करने से रोक तो खाफ पंचायत के नेताओ के साथ पहुचे था

उक्त राशी का प्रारंभिक आंकड़ा करीब 2 करोड़ 51 लाख 11 हज़ार के लगभग है।हालांकि फाइनल आंकड़ा जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा।प्राचार्य पर अपने कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रकरण दर्ज किया गया है। बागली पुलिस ने नेहा पिता योगेन्द्र निवासी सिविल लाइन की शिकायत पर तीनो आरोपियों पर धारा 420, 467, 468, 409, 120b के तहत प्रकरण दर्ज किया है। मुख्य आरोपी विजय शंकर त्रिपाठी को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही हे।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments