Homeताजा ख़बरMP News :- महाकाल लोक नंदी गेट में कलश गिर जाने कि...

MP News :- महाकाल लोक नंदी गेट में कलश गिर जाने कि घटना में दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

MP News :- मध्यप्रदेश के महाकाल में नंदी गेट में कलश गिर जाने की घटना में राजनीति तेज हो गई है। इस पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाकाल लोक का निर्माण करने वाले ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग की है बीते दिनों उज्जैन में आंधी तूफान के कारण महाकाल लोक की 6 मूर्तिया क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके बाद से ही लगातार कांग्रेस के कई बड़े नेता बीजेपी सरकार पर निशाना साधा रहे है इसी क्रम में मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। 

बता दे कि गुरुवार को नंदी गेट में कलश उस वक्त गिर गया जब मीडियाकर्मी महाकाल लोक का कवरेज कर रहे थे। इसके बाद इस पूरे मामले में एक बार फिर से कांग्रेस के नेताओ भाजपा पर निशाना साधा है प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने महाकाल लोक का निर्माण में 80 फीसदी भ्रष्टाचार का आरोप लगते हुए ठेकेदार मुकेश भाई पुरुषोत्तम भाई बाबरिया को गिरफ्तार करने की मांग उठा उठाई है।दिग्विजय सिंह सुबह उठते ही आरोप लगाना शुरू कर देते हैं 

उधर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आरोपों पर शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री और विधायक पारस जैन ने दिग्विजय सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह सुबह उठते ही आरोप लगाना शुरू कर देते हैं अब उनके आरोपों को जनता भी गंभीरता से नहीं लेती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महाकाल लोक का निर्माण भाजपा ने कराया है इसमें भ्रष्टाचार की कोई आशंका नहीं है। महाकाल लोक में आई आंधी के कारण क्षतिग्रस्त हुई मूर्तियां फिर से बन रही है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments