Homeताजा ख़बरमाइक खराब होने से सीएम अशोक गहलोत हुए गुस्सा, घटना का वीडियो...

माइक खराब होने से सीएम अशोक गहलोत हुए गुस्सा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया वायरल

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत उस वक्त नाराज हो गए जब उनका महिलाओं के साथ एक संवाद कार्यक्रम के दौरान माइक खराब हो गया। उनकी नाराजगी इतनी ज्यादा थी कि उन्होंने माइक को कलेक्टर कि ओर जमीन में फेका दिया। इसके बाद इस सारी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। 

यह घटना शुक्रवार की रात बाड़मेर सर्किट हाउस की है जहां राजस्‍थान सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं के फीडबैक के लिए महिलाओं के एक समूह के साथ मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत का संवाद कार्यक्रम रखा गया था। इसी संवाद के दौरान अचानक गहलोत का माइक खराब हो गया जिस से वह इतने नाराज हो गए कि उन्होंने माइक को जिला कलेक्टर की ओर जमीन पर फेंक दिया जिसे जिला कलेक्टर ने उठाया। 

इसके साथ ही इस संवाद कार्यक्रम में महिलाओ के पीछे कि तरफ कुछ लोगों खड़े थे इस पर भी सीएम गहलोत ने नाराजगी जाहिर करते हुए उनको हटने को कहा। इसके बाद पुलिस अधीक्षक को आवाज लगाई और कहा कि ‘एसपी कहां गए? एसपी और कलेक्टर दोनों एक जैसे लगते हैं.’ इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ राज्यमंत्री हेमाराम चौधरी, पंजाब के प्रभारी और बायतू विधायक हरीश चौधरी, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष और विधायक मेवाराम जैन, पद्मराम मेघवाल उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments