Homeदुनियाबालासोर रेल दुर्घटनाः अमेरिकी प्रेसिडेंट ने जताया दुख

बालासोर रेल दुर्घटनाः अमेरिकी प्रेसिडेंट ने जताया दुख

  • दुर्घटना का कारण मालूम हो गया-रेलमंत्री

वाशिंगटन/नई दिल्ली। भारत के ओडिशा राज्य के बालासोर में शुक्रवार को हुई रेल दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अमेरिका के प्रेसिडेंट जो बायडन और उनकी पत्नि जिल बायडन ने दुख जताया है। बायडन ने कहा है कि भारत की इस दुख की घडी में उनके साथ हैं। बायडन ने कहा है कि वे घायलों के प्रति भी पूरी सहानुभूति रखते हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। बता दें कि शुक्रवार हो ओडिशा के बालासोर में हुई रेल दुर्घटना में 288 लोगों की मौत होने की पुष्टि की जा चुकी है और 1100 लोगों के घायल होने की जानकारी रेल मंत्रालय ने दी है

उधर, रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव पिछले दो दिनों से बालासोर में रेल लाइन को शीघ्र ही बहाल करने की कोशिश में लगे हुए हैं। वैष्णव ने कहा है कि बालासोर रेल दुर्घटना की वजह का पता चल गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही जांच कमेटी इस संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।

ये भी पढ़ें :- 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments