Homeताजा ख़बरचीन की नई चाल: जमीन के नीचे खोद रहा 10 कि.मी.गहरा गड्ढा

चीन की नई चाल: जमीन के नीचे खोद रहा 10 कि.मी.गहरा गड्ढा

  • मस्जिदें और मुसलमान हैं निशाने पर
  • अब तक 16 हजार मस्जिदों को कर चुका नेस्तनाबूद

पेइचिंग,हिट वाइस न्यूज। चीन को मुस्लिम मस्जिदें और मुसलमान फूटी आंखों नहीं सुहा रहे हैं। एक जानकारी के अनुसार वह कुछ वर्षों में लगभग 16 हजार मस्जिदों को किसी न किसी बहाने खत्म कर चुका है। हाल ही में उसने भारतीय सीमा से नजदीक और चीन के मुस्लिम क्षेत्र शिंजियांग में रूस के बाद सबसे बड़ा छेद करना प्रारंभ कर दिया है। मस्जिदों को नष्ट करने की योजना के साथ-साथ चीन सामरिक महत्व के मद्देनजर जमीन सतह के ऊपर और नीचे नई सीमाओं को भी खोज रहा है।

दो पतले तारों पर बड़े ट्रक को चलाने जैसा खतरनाक काम

चीन के वैज्ञानिकों ने तेल से समृद्ध क्षेत्र शिंजियांग में 10 हजार मीटर यानी 10 किमी अर्थात 32,808 फीट गहरा छेद करना आरंभ कर दिया है। बता दें कि मौजूदा समय पर धरती के नीचे सबसे बड़ा छेद रूस में है। चीन ने सबसे गहरे बोरहोल हेतु पिछले दिनों से कार्य की शुरुआत कर दी है। वैज्ञानिकों ने इसकी तुलना दो पतले तारों पर एक बड़े ट्रक को चलाने से की है।

चीन क्यों चाहता है मुसलमान को समाप्त करना

दरअसल, चीन ने यह कभी भी पसंद नहीं किया कि उसकी धरती पर इस्लाम को पनपने का मौका मिले। इसके लिए वह किसी न किसी प्रोजेक्ट के बहाने मुस्लिम क्षेत्रों बनी मस्जिदों को या तो तोड़ना चाहता है या फिर उनपर चीनी छाप छोड़ना चाहता है। चीनी शासन की कोशिश है कि देश की सभी मस्जिदों में मेड इन चाइना की छाप छोड़ दी जाए।

युन्नान प्रांत में मस्जिद को क्षति पहुंचाने पर हो चुका है विवाद

एक जानकारी के अनुसार चीन धीरे-धीरे अपनी धरती से इस्लाम से जुड़े हर वह चिन्ह मिटाने का अभियान चला रहा है जो भविष्य में चीनी संस्कृति को नुकसान पहुंचाने का सबब बन सकते हैं। हुनान और युन्नान प्रांत में एक मस्जिद के पुनर्निर्माण के कार्य के दौरान पुलिस व मुस्लिम समुदाय के बीच झड़पें हो चुकी हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पिछले कुछ सालों में चीन के युन्नान तथा शिंजियांग क्षेत्रों की 16 हजार मस्जिदों को तोड़ा जा चुका है। उइगर मुसलमान चीन में सबसे अधिक संख्या में हैं,जिन्हें वह धीरे-धीरे खत्म करने की कोशिश में लगा हुआ है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments