Homeताजा ख़बरमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शुभारंभ

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान का शुभारंभ

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर 10 मई से मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ अलीराजपुर में करेंगे प्रदेश में 10 से 25 मई तक मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान संचालन का निर्णय लिया गया है जिसमें जिलों में इस संबंध की आवश्यक तैयारियाँ कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज रायसेन, सीहोर, देवास, धार, भोपाल, सीधी, उज्जैन, दतिया, खरगोन और ग्वालियर सहित विभिन्न जिलों के कलेक्टर्स से अभियान संबंधी तैयारियों की चर्चा की तो वहीं मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए पूर्व में संचालित अभियान सफल करें अभियान के प्रथम चरण, विकास यात्राएँ और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के लिए किए गए पंजीयन का अभियान लोकप्रिय और सार्थक रहा है।

राज्य सरकार का उद्देश्य यही है कि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिले। उन्हें बिना लिए-दिए, समय पर बिना परेशानी के सेवा प्राप्त हो। जनता से जुड़े कार्यों में गड़बड़ करने वालों को दंडित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं ग्राम और शहरों में जाकर अभियान का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि जिलों के प्रभारी मंत्री भी जन सेवा अभियान में भागीदारी करेंगे। लंबित आवेदनों पर विभागों द्वारा समयबद्ध कार्यवाही होना चाहिए।

नई प्राप्त शिकायतों को भी हल किया जाएगा। आम जनता को भटके बिना उनके द्वार पर सेवा देने के लिए कलेक्टर्स जिला स्तर पर आवश्यक रूपरेखा बना लें। जिलेवार स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विश्लेषण भी किया जाए। आम जनता से जुड़ी 67 प्रमुख सेवाओं में प्रमुख रूप से जन्म मृत्यु प्रमाण-पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, बँटवारा, अविवादित नामांत्रण, भवन अनुज्ञा, वाहनों का पंजीयन शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :-

  1. UP News :- आगरा से महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, कोर्ट के आदेश के बाद किया गया मुकदमा दर्ज
  2. समाजवादी पार्टी के विधायक राकेश प्रताप सिंह की दबंगई का वीडियो सामने,पुलिस प्रशासन के सामने भाजपा प्रत्याशी के पति की कर दी पिटाई
  3. Khargone Accident News: खरगोन में यात्री बस बोराड़ नदी के पुल से नीचे गिर जाने से 15 लोगों की मौत, 25 घायल
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments