Homeजबलपुरपर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम के बाद पौधा रोपण कर पर्यावरण...

पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम के बाद पौधा रोपण कर पर्यावरण जागरूकता के लिए रैली निकाली गई

वन परिक्षेत्र बुढार में वन कर्मचारीयों ने पर्यावरण के लिए जीवन शैली कार्यक्रम के तत्वाधान में बुठार वनपरिक्षेत्र कार्यालय कैंपस में पौधा रोपण किया गया एवं कैंपस की साफ-सफाई उपरांत पांच किलोमीटर पर्यावरण की रैली निकाली गई

लोगों को पर्यावरण को बचाने के लिये अपने दैनिक जीवन में हर संभव बदलाव लाने एवं अपने परिवार, मित्रों और अन्य लोगो को पर्यावरण के अनुकूल आदतों और व्यवहारों के महत्व के विषय में सतत रूप से प्रेरित करने की अपील की गई वन परिक्षेत्र कार्यालय कैम्पस में वन कर्मचारीयों को शपथ दिलाई गई ।

बुठार वन परिक्षेत्र सहायक कमला प्रसाद वर्मा ने कहा कि मनुष्य के स्वस्थ जीवन में पर्यावरण की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। पर्यावरण एकमात्र घर है जो मनुष्यों के पास है, और यह हवा, भोजन और अन्य जरूरतें प्रदान करता है। मानवता की संपूर्ण जीवन समर्थन प्रणाली सभी पर्यावरणीय कारकों की भलाई पर निर्भर करती है।

पर्यावरण वायु और जलवायु को विनियमित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एक और कारण पर्यावरण इतना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह प्राकृतिक सुंदरता का स्रोत है।पर्यावरण पृथ्वी पर जीवन का प्रमुख अस्तित्व है।इस पृथ्वी पर जीवन के अस्तित्व का एकमात्र कारक पर्यावरण है।

इस लिए हमें अपने जीवन शैली में सुधार लाते हुए पर्यावरण की रक्षा करना चाहिए। कार्यक्रम में वन परिक्षेत्र अधिकारी बुढार प्रमांशु धुर्वे एवं वन परिक्षेत्र सहायक बुढार कमला प्रसाद वर्मा वनरक्षक सुधाकर जयसवालसंतोष पनिका राजाराम पनिका राजेश रावत लल्लू सिंह जय प्रकाश मौर्य राकेश बैगा रानी नामदेव शिवकुमार टाडिया बालेन्द्र दुबेदी हिरदेश अहिरवार समारू बैगा उमेश कुमार गौतम समस्त वन कर्मचारी उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments