Homeमध्यप्रदेशKhargone Accident News: खरगोन में यात्री बस बोराड़ नदी के पुल से...

Khargone Accident News: खरगोन में यात्री बस बोराड़ नदी के पुल से नीचे गिर जाने से 15 लोगों की मौत, 25 घायल

Khargone Accident News : मध्यप्रदेश के खरगोन से बड़ी खबर सामने आ रही है जहा यात्रियों से भारी बस बोराड़ नदी पर बने पुल से नीचे गिर जाने से 15 लोगों की जान चली गई वही 25 से अधिक लोग घायल है। इस हादसे में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की भी मौत होने की सूचना मिली है इस बस हादसे पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी अपना दुखद व्यक्त करते हुए कहा है कि घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गया हैं। इसके साथ ही घटनास्थल पर अधिकारी तत्काल पहुंच गए हैं। घटना में 15 लोगों की मौत की सूचना है। वही करीब 25 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बस क्रमांक एमपी10-पी-7755 मां शारदा ट्रैवल्स की बताई जा रही है, जो खरगोन से  इंदौर के लिए जा रही थी।यह हादसा खरगोन-ठीकरी मार्ग पर हुआ। जब बस नदी पर बने पुल से गुजर रही थी, तभी बस के अचानक एकाएक नीचे गिर जाने से ये बड़ा हादसा हुआ इसके बाद चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। हादसा दसंगा गांव के करीब हुआ है।

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को बस में दुर्घटन की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर पुलिस के जवान ने  घायलों की मदद कर बाहर निकले हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक रवि जोशी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। मौके पर पहुंचे विधायक रवि जोशी से बातचीत में ग्रामीणों ने कहा कि रोजाना बसें ओवरलोड होकर तेज रफ्तार में गुजरती है। कई बार हमने बस वालों को टोका, लेकिन वह लोग दादागिरी करते हैं।

ये भी पढ़ें :- 

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा काँग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को दिया तोहफा, तोहफा में निकली ‘द केरल स्टोरी’ की टिकटे

केन्द्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते कांग्रेस द्वारा बजरंग दल पर बैन लगाने घोषणा पर जबलपुर में दिया बड़ा बयान

कॉंग्रेस और NSUI कार्यकर्ता ने प्रदेश सरकार के खिलाफ इलाहाबाद बैंक चौक में किया पुतला दहन

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments