Homeताजा ख़बरUP News :- आगरा से महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया...

UP News :- आगरा से महिला के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, कोर्ट के आदेश के बाद किया गया मुकदमा दर्ज

UP News : दिल्ली से लगे उतर प्रदेश के आगरा से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां करीब 3 महीने पहले लिफ्ट देने के बहाने कार में दुष्कर्म का मामला आया है इस केस के आरोप में भाजपा किसान मोर्चा के ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह और उनके दो अज्ञात साथियों का नाम सामने आया है। महिला का आरोप है कि आरोपियों ने वारदात के बाद रिवॉल्वर निकालकर धमकाया और महिला रास्ते में ही कार से फेंककर भाग निकले इसके बाद पुलिस ने अदालत के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शमसाबाद थाने में दर्ज मुकदमे की जानकारी के मुताबिक एक गाँव में रहने वाली महिला के पति के मौत हो गई है। महिला रात के वक्त 12 फरवरी को अपने गाँव पैदल जा रही थी। रास्ते में कार सवार आरोपियों ने उसे आगे लिफ्ट देने के बहाने कार में बैठा लिया। कार को सुनसान जगह पर ले जाकर महिला के साथ कार में सवार हरेंद्र सिंह और उसके साथी ने दुष्कर्म किया। इसके बाद रिवॉल्वर निकालकर महिला को धमकाया और रास्ते में ही कार से फेंककर भाग निकले

पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मुकदमा दर्ज 

जानकारी के मुताबिक वारदात के दौरान दौरान कार में दो अन्य लोग भी सवार थे उन्हे उतार कर इस घटना को अंजाम दिया गया। महिला के शोर मचाने पर स्थानीय लोग कार के पर पहुचे तो आरोपी महिला को गाड़ी से धक्का देकर नीचे फेक कर उसे जान से मरने की धमकी देते हुए भाग निकले। इसके बाद अदालत के आदेश पर थाना शमसाबाद पुलिस ने हरेंद्र सिंह निवासी बाग कॉलोनी राजपुर और दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कर रही है

कोर्ट के आदेशके बाद किया गया मुकदमा दर्ज 

थानाध्यक्ष आलोक कुमार दीक्षित का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराए गए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फ़साने की कोशिश 

इस मामले में भाजपा नेता हरेंद्र सिंह का कहना है कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र के तहत फ़साने की कोशिश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा की वह हर तरह की जांच के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें :-

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments