Homeमध्यप्रदेशबिहार का सत्ता संग्राम खतरनाक मोड़ पर

बिहार का सत्ता संग्राम खतरनाक मोड़ पर

  • अब तक 63 भाजपाईयों पर मामला पंजीबद्ध
  • गुरुवार को डाक-बंगला चौराहे में हुआ था खूनी खेल, सांसद को भी कूट दिया

पटना। नीतीश कुमार सरकार को उसकी अनेक मसलों पर नाकामयाबी को लेकर भाजपा एक्शन मोड पर है। आंदोलनों के लिए पहचाने जाने वाली पटना की धरती एकबार फिर खून से लाल हो रही है। गुरुवार को भाजपा द्वारा आयोजित किए गए विधानसभा मार्च को डाक-बंगले के पास पुलिस द्वारा रोकने के दौरान बेकाबू भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिसमें एक भाजपा नेता विजय सिंह की मौत हो गई और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के घायल होने की जानकारी निकलकर सामने आई थी। भाजपा के सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को भी दौड़ाकर पीटा गया।

भाजपा ने शनिवार को दिया धरना-

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को पटना में धरना दिया गया। धरने में पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद आदि नेता मौजूद रहे। सम्राट चौधरी ने नीतीश सरकार को चुनौती दी है कि वह उनके विरुद्ध मामला कायम करके दिखाया। अभी तक सरकार ने भाजपा के 63 कार्यकर्ताओं पर मामले कायम किए हैं लेकिन इसमें प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और विधानसभा में नेता विपक्ष का नाम नहीं है। चौधरी ने कहा कि नीतीश सरकार भाजपा से डरी हुई है।

बीजेपी का जांच दल भी मौके पर पहुंचा-

इस बीच बिहार लाठीचार्ज को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार सदस्यीय जांच दल गठित किया था। रघुवरदास,मनोज तिवारी आदि के साथ चारों सदस्य लाठीचार्ज वाले घटना स्थल पर शनिवार को पहुंचे और स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी संकलित की है। कुलमिलाकर बिहार में भाजपा और महागठबंधन सरकार के बीच चल रहा सत्यता संग्राम खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments