Homeएमपी चुनाव 2023बरगी विधानसभा क्षेत्र: लोधी वोट जिधर, विजय-श्री उधर

बरगी विधानसभा क्षेत्र: लोधी वोट जिधर, विजय-श्री उधर

कांग्रेस अपनी सीट बचाने लगा रही है पूरा जोर, बीजेपी पिछला प्रत्याशी बदल सकती है

जबलपुर। जिले की बरगी विधानसभा सीट ऐसी हैं, जहां लोधी वर्ग से जब भी कोई प्रत्याशी बनाया गया है,तब उसने चुनाव को रोचक बनाया है। वैसे यहां ठाकुरों के वोट भी कम निर्णायक नहीं होते हैं। भाजपा से श्रीमति प्रतिभा सिंह लोधी और ठाकुरों की तरफ से स्व.ठाकुर सोबरन सिंह के बीच रोमांचक फाइट देखने को मिली है। ठाकुर सोबरन के देहांत के बाद कांग्रेस की ओर से पिछला चुनाव संजय यादव ने लड़ा था, जिन्होंने श्रीमति प्रतिभा सिंह को लगभग 17 हजार मतों से पराजित कर दिया था। हालांकि श्रीमति प्रतिभा सिंह यहां से दो बार विधायक रह चुकी हैं, लेकिन पहले की अपेक्षा क्षेत्र में उनकी पकड़ अब ढ़ीली हुई है।

यही एक वजह है जिसके कारण उनके बजाय किसी और को भाजपा का टिकट मिल सकता है।बावजूद इसके वे पुनः भाजपा की टिकट हासिल करने की कोशिश में हैं।श्रीमति प्रतिभा सिंह यूपी के दिवंगत सीएम कल्याण सिंह से रिश्तेदारी का फायदा उठाकर दो बार टिकट ला चुकी हैं। एकबार तो भाजपा से टिकट न मिलने पर वे निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतर गईं थीं,और 20% प्रतिशत मत हासिल कर लिए थे। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा बरगी से किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। कांग्रेस की ओर से तो विधायक संजय यादव की टिकट लगभग पक्की ही मानी जा रही है।

2013 में किसे कितने वोट मिले

सन 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र से कांग्रेस-भाजपा को मिलने वाले वोट की बात करें तो भाजपा की श्रीमति प्रतिभा सिंह 69,076 वोट लेकर विजयी हुईं थीं।जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सोबरन सिंह को 61,677 वोट मिले थे।यानी जीत का अंतर 7399 था। यदि इस चुनाव में नोटा को मिले 3833 और समाजवादी पार्टी के 3296 वोट सोबरन सिंह को मिलते तो सोबरन सिंह की जीत पक्की थी। वोटों के बंटवारे का लाभ श्रीमति प्रतिभा सिंह को मिल गया था।

2018 में कांग्रेस के भाग्य ने साथ दिया

अब यदि पिछले विधानसभा सभा चुनाव 2018 के आंकड़ों पर बात करें तो इस चुनाव में कांग्रेस के भाग्य ने साथ दिया था और वोट- कटवा पार्टियों की उपस्थिति कमजोर रही।इस चुनाव में कांग्रेस को जहां 86901 मत मिले तो वहीं भाजपा को 69388 मत मिले।इस तरह कांग्रेस के संजय यादव बाहरी प्रत्याशी होते हुए भी जीत गए और स्थानीय होते हुए भी श्रीमति प्रतिभा सिंह को हार का सामना करना पड़ा।

अधिक आबादी गांवों में रहती है

बरगी विधानसभा क्षेत्र की अधिकांश आबादी गांवों में निवास करती है। 2011 की जनगणना के हिसाब से देखें तो पता चलता है कि लगभग 86.43% लोग गांव में निवासरत हैं और सिर्फ 13.57 फीसदी लोग ही नगरों में रहते हैं। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 2 लाख के आसपास है।लोधी,कुर्मी, राजपूत,अजा/जजा और अन्य वर्गों के वोट न महत्वपूर्ण हैं।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments