Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बड़ा बयान मणिपुर में जातिगत हिंसा...

केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते का बड़ा बयान मणिपुर में जातिगत हिंसा को बताया सामाजिक क्रांति।

जबलपुर पहुचे केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने प्रियंका गांधी के ग्वालियर दौरे पर जमकर निशाना साधा है फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि चुनाव है इसलिए प्रियंका गांधी दौरा कर रही है इसके पहले क्यू नही आई प्रियंका गांधी और हम इस बात को नही नकार सकते कि उनका कुछ क्षेत्रों में प्रभाव है

फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि ये बात जरूर है कि राहुल गांधी ने पद यात्रा करी है लेकिन विपक्ष ने बीते पांच सालों में अपना धर्म नही निभाया है तो वही कुख्यात दस्यु मलखान सिंह के कांग्रेस को समर्थन देने पर फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ऐसे ही सरंक्षण देती है परंतु ऐसे लोगो का राजनीतिक लाभ लेना ठीक नही हैतो वही जबलपुर में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने विवादित बयान भी दिया है मणिपुर राज्य में जारी जातिगत हिंसा पर केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने मणिपुर में जारी जातिगत हिंसा को सामाजिक क्रांति जैसा बता कर सबको चौंका दिया है

उन्होंने कहा कि इस सामाजिक क्रांति जैसी स्थिति से सरकार भी तकलीफ में है उनके इस बयान से केंद्र सरकार को भी परेशानी हो सकती है क्योंकि मणिपुर की हिंसा मामले पर विपक्ष केंद्र सरकार पर लगातार हमला कर रहा है इसके सातब ही केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंग कुलस्ते ने कहा कि कुछ लोग हिंसा में मारे गए उन्हें दफनाने के लिए जमीन तक नही दी गई थी क्योंकि मैंने ईस्ट लेंड को बहुत करीब से देखा और जाना है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments