Homeमध्यप्रदेशदिग्विजय को क्यों बोलना पड़ा, हारे तो घर बैठ जाएंगे कांग्रेसी..!

दिग्विजय को क्यों बोलना पड़ा, हारे तो घर बैठ जाएंगे कांग्रेसी..!

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश में 10 साल तक शासन किया। प्रदेश संगठन में उनकी जड़ें मजबूत हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव पार्टी उनकी संगठनात्मक क्षमता के कारण ही जीती। एक बार वे 2023 के चुनाव के लिए पार्टी को मजबूत करने के लिए कमर कस चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस में गुटबाजी एक बार बड़ी चिंता बनकर उभरी है। इसी से हताश होकर रतलाम में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कांग्रेसियों को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि 2023 विधानसभा का चुनाव आखिरी चुनाव है। इसमें नहीं जीते तो फिर कभी कांग्रेस कभी जीत नहीं पाएगी। इस तरह अलग-अलग रहे तो घर बैठ जाओगे। कोई वर्कर नहीं मिलेगा काम करने के लिए। बेचारे कमलनाथ भी कुछ नहीं कर पाएंगे। इसके बाद उनकी नजर मीडिया के कैमरों पर पड़ी तो उनहोंने कवरेज बंद करा दिया।
यह बोले दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह रतलाम में शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इस दौरान वह सर्किट हाउस में पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मिले। लेकिन जब यहां कांग्रेस गुटों में बंटी नजर आई तो दिग्विजय सिंह उखड़ पड़े। दिग्विजय सिंह बोले-अलग-अलग क्यों खड़े हो, एकसाथ रहो। उन्होंने कहा कि आप लोग आमने-सामने बात करने को तैयार नहीं हो। ऐसे में मेरे सिर खपाने का कोई मतलब नहीं है। बेचारे कमल नाथ जी भी कुछ नहीं कर पाएंगे. तल्ख लहजे में उन्होंने कहा कि यह आखिरी चुनाव है। 2023 के बाद कांग्रेस जीत नहीं पाएगी। इसके बाद दिग्विजय सिंह की नजर मीडिया के कैमरों पर पड़ी तो उन्होंने कैमरे बंद करा दिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments