जब अचानक रात को कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन पहुंचे कलेक्टर, दिखे हैरान करने वाले नजारे
जबलपुर। ये जबलपुर के कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी है, जैसा इनका नाम है वैसा ही इनका काम है। जबलपुर में ये बेहद कम समय में काफी लोकप्रिय हो गए हैं। कारण साफ़ है, जो भी करते हैं दिल से करते हैं और जनता के भलाई के लिए करते हैं। अब सोचिए रात को 7.30 बजे के करीब कलेक्टर साहब को वकीलों की फिक्र हुई और कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के परिसर में पहुंच गए। वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वकीलों ने वहां पर व्याप्त अव्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी दी आसपास पता चला कि असामाजिक तत्व बैठकर शराबखोरी भी करते हैं। लिहाजा कलेक्टर साहब कलेक्ट्रेट बार परिसर के आसपास तमाम जगहों पर घूम घूम कर निरीक्षण करने लगे। यहां पर मौजूद गंदगी को भी देखा तो उनकी नजर यहां पर फैली शराब की बोतलों पर भी थी। यह देखकर कलेक्टर साहब को गुस्सा भी आया।
उन्हें वकीलों की चिंता थी और व्यवस्थित कलेक्ट्रेट बार परिसर बनाना चाहते थे लिहाजा उन्होंने वकीलों को यह भी कहा कि इस परिसर में नीचे टाइल्स लगाई जाएगी आप लोग इसका स्टीमेट बनाकर मुझे दीजिए 50 प्रतिशत में खर्च करूंगा 50 प्रतिशत आप सहयोग कीजिए। कलेक्ट्रेट बार परिसर के कोने-कोने का निरीक्षण करने कलेक्टर साहब अचानक ही पहुंच गए थे वकीलों को पता ही नहीं चला कि कब कलेक्टर साहब वहां पर पहुंच गए और वहां पर तमाम अव्यवस्थाओं को देखने लगे कलेक्टर साहब ने कहा बार परिसर में साफ सफाई होनी चाहिए इसमे आप लोग भी सहयोग कीजिए जितना मुझसे हो सकता है मैं भी करूंगा, एक अच्छा माहौल बनाने के लिए कलेक्टर इलैयाराजा प्रतिबद्ध नजर आ रहे है, और उनके इस कदम से वकील भी काफी खुश थे।