Homeमध्यप्रदेशये कैसा सेवाधाम..! धर्मांतरण के लिए बच्चों को भी नहीं बख्शा, बीफ...

ये कैसा सेवाधाम..! धर्मांतरण के लिए बच्चों को भी नहीं बख्शा, बीफ खिलाया

सागर। ईसाई मिशनरी के सेवाधाम बाल आश्रम पर बच्चों को धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित करने के आरोप लगे थे। इस बार छात्र के परिजन ने बच्चों को गौमांस खिलाने के साथ धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए। मामले की शिकायत परिजनों ने कैंट पुलिस से की थी। शिकायत करने के बाद कोई कार्यवाही नहीं होने पर राष्ट्रीय बाल आयोग से मामले की शिकायत की थी।. राष्ट्रीय बाल आयोग के संज्ञान के बाद पुलिस ने शिकायत पत्र की जांच की और सेवा धाम बाल आश्रम के दो कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। यह है मामला मामला 5 दिसंबर का है। जहां छात्र ने परिजनों को कैंट थाना अंतर्गत बरारू स्थित सेवा धाम आश्रम में गौ मांस खिलाने की जानकारी परिजनों को दी थी.लेकिन पुलिस ने शिकायत पत्र जांच में लिया था,प्रकरण दर्ज नहीं होने पर बाद में इसकी शिकायत परिजनों ने राष्ट्रीय बाल आयोग से की थी, शिकायत में कहा गया था कि बच्चों को बिना उनकी मर्जी के गाय का मांस खिलाया जाता है ,साथ ही उन्हें ईसाई धर्म से जुड़ी अन्य क्रियाओं में भी ले जाया जाता है ,इस मामले में राष्ट्रीय बाल आयोग के संज्ञान के लिया था और एसपी को नोटिस जारी कर 48 घंटे में कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए थे। दो कर्मचारियों पर मामला दर्ज सागर के बरारू स्थित ईसाई मिशनरी के सेवाधाम बाल आश्रम पर बच्चों को धर्मांतरण के लिए प्रेरित करने के आरोप लगने के बाद पुलिस ने शिकायत पत्र की जांच कर विधिक सलाह के बाद प्रकरण दर्ज किया है। सेवा धाम आश्रम के दो कर्मचारियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है. जो सेवा धाम के ही दोनों कर्मचारी हैं। यह पहला मामला नहीं है ,जब सेवा धाम आश्रम पर आरोप लगे हो, इसके पहले भी सेवा धाम आश्रम कई मामलों को लेकर विवादों में रहा। इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाहा ने बताया उपरोक्त मामले में शिकायत प्राप्त हुई थी, जांच कराई गई है ,इस मामले में बाल कल्याण समिति के समक्ष कथन हुए हैं, संपूर्ण जांच के बाद विधिक राय ली गई, प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, दो व्यक्तियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, विवेचना की जा रही है, जो तथ्य आएंगे तो कार्रवाई की जाएगी ,यह अभी दो लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जो सेवा धाम के ही कर्मचारी हैं।

ये कैसा सेवाधाम..! धर्मांतरण के लिए बच्चों को भी नहीं बख्शा, बीफ खिलाया

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments