उपभोक्ता को उनके अधिकार दिलाने, आनलाइन ठगी से बचने के बताए उपाय

जबलपुर। जिला प्रशासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने कलेक्टर परिसर में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योगेश अग्रवाल सदस्य, जिला उपमोक्ता कोरम जबलपुर, कार्यक्रम अध्यक्ष नुजहत बानो, जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक, कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि अनिल गोल्हानी प्रदेश प्रवक्ता अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगणन एवं दींपक पचौरी अध्यक्ष ममत्व संस्था व सहायक जिला खाघ नियत्रक सुधीर दुबे, जानकी विश्वकर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, रागिनी गोल्हानी संभाग सचिव, चंद्रमान सैनी जिला अध्यक्ष, आरती सर्राफ जिला उपाध्यक्ष सूरज दुबे की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन से किया गया। डीएससी बानो मैडम ने उपभोक्ता को उनके अधिकार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। योगेश अग्रवाल ने बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम में केस दायर होने पर 1 करोड़ रुपये तक मुआवजा, राज्य आयोग से 10 करोड़ तक मुआवजा व 5 वर्ष की सजा का प्रावधान बताया। उपभोक्ताओं को अधिकार प्रदान किये गए हैं इसलिए प्रत्येक उपभोक्ता अपने अधिकार के लिये जागरूक हो।
अनिल गोल्हानी प्रदेश प्रवक्ता ने उपभोक्ताओं को दिये गये उपभोक्ता शिक्षा का आधिकार, उपभोक्ता सूचना का अधिकार, उपभोक्ता चुने जाने का अधिकार, उपभोकता क्रय विक्रय करने का अधिकार, सुरक्षा का अधिकार के संबंध मे जानकारी दी। मोबाईल व आनलाइन ठगी से बचने के उपाय बताये। आनलाईन अमेजान, फ्लिप कार्ड में ठगी से बचने केन्द शासन ने नियंत्रण में फ्री एवं मनी बैक की गारंटी के आधार पर लायसेंस देने की प्रक्रिया कानून के दायरे मे लाये जिससे ग्राहकों की सामान की सुरक्षा, पसंद ना आने पर धन वापसी की प्रक्रिया से दायरे से आये 24 दिसंबर 2021 प्रदेश खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा आनलाईन वेबीनार का शुभारंम भी किया गया है ताकि ग्राहको की समस्या का प्रसासन द्वारा आनलाईन निराकरण हो सके।
दीपक पचौरी अध्यक्ष ममत्व संस्था ने मिलावट से बचने, ठगों से बचने के उपाय बताये। ग्राहक पंचायत, भारत पेट्रोलियम मापतौल विभाग सांची दुग्ध फुड कंट्रोला विभाग ने स्टाल प्रदर्शनी लगाई। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने प्रदर्शनी का मुआवना किया। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के जिला अध्यक्ष चंद्रमान माली, सूरज दुबे संभाग उपाध्यक्ष अखिल भारतीय मानव अधिकार समिति ने मास्क वितरण किया। वसुंधरा पेंडरा, रोशनी पांडे, पल्लवी जैन,भावना,ी सुचिता जैन कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share