Homeजबलपुरमहिलाएं ऐसे ही नहीं हर क्षेत्र में आगे हैं, यकीन ना हो...

महिलाएं ऐसे ही नहीं हर क्षेत्र में आगे हैं, यकीन ना हो तो यहां देखें..

डिंडौरी। मध्यप्रदेश सरकार ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए धान उपार्जन केंद्रों के संचालन की जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया है जिसके आधार पर डिंडौरी कलेक्टर रत्नाकर झा ने जिले में बेहतर काम कर रही बजाग और बम्हनी केंद्र में महिला स्व सहायता समूह को धान उपार्जन केंद्र संचालन की जिम्मेदारी दी है। जिसे समूह की महिलाएं बखूबी निभा रही हैं। बम्हनी में धान उपार्जन केंद्र में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने एक महीने के भीतर 14000 क्विंटल धान की खरीदी कर ली है तो वहीँ बजाग केंद्र में भी करीब 1000 क्विंटल धान की खरीदी समूह की महिलाओं के द्धारा की जा चुकी है।

महिलाएं ऐसे ही नहीं हर क्षेत्र में आगे हैं, यकीन ना हो तो यहां देखें..    महिलाएं ऐसे ही नहीं हर क्षेत्र में आगे हैं, यकीन ना हो तो यहां देखें..

धान उपार्जन केंद्र का काम मिलने से समूह की महिलाएं बेहद खुश नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने केंद्र में किसानों के लिए तमाम इंतज़ाम किये हैं जिससे किसान भी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। महिलाओं ने बताया की शुरुआत में यह काम करने में उन्हें अटपटा लगता था लेकिन अब उन्हें इस काम को करने में आनंद और शुकुन मिलता है। समूह की महिलाओं ने बताया की कई किसान अमानक धान लेकर आते हैं और जब धान लेने से मना किया जाता है तो किसानों के द्धारा विवाद कर अमानक धान लेने का दबाव बनाया जाता है लेकिन कभी घर से बाहर न निकलने वाली ये महिलाएं अब अपने काम में इतनी दक्ष हो चुकी हैं की हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहती हैं। समूह की महिलाओं द्वारा धान उपार्जन केंद्र का बेहतर तरीके से संचालन देख अधिकारी भी हैरान हैं और उनकी जमकर तारीफ़ भी कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments