Homeजबलपुरक्रिसमस डे की अपेक्षा तुलसी पूजन दिवस मनाने का संकल्प दिलाया

क्रिसमस डे की अपेक्षा तुलसी पूजन दिवस मनाने का संकल्प दिलाया

जबलपुर। संगठित हिन्दू श्रृंखला परिषद् और पर्यावरण संरक्षण समिति जिला गौतमबुद्ध नगर के तत्वाधान में हर्षोल्लास के साथ 25 दिसम्बर को मनाया गया। मां तुलसी पूजन दिवस जिसमे माता के भजनों के साथ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमे संगठित हिन्दू श्रृंखला परिषद् के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू एस पी सिंह राजपूत का बौद्धिक हुआ जिसमे उन्होंने सनातन धर्म का महत्व और उसमे तुलसी पूजन का महत्व जनमानस को बताया और आने वाली पीढ़ी को क्रिसमस डे की अपेक्षा तुलसी पूजन दिवस मनाने का संकल्प भी दिलाया और साथ ही स्कूल और कॉलेजों में भी क्रिसमस डे मनाने का दबाव शिक्षको के द्वारा शिक्षार्थियों में डाला जाता है उस पद्धति में परिवर्तन के संकेत दिए।
पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष हिन्दू संजय नगर जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं पर्यावरण संरक्षण समिति के संरक्षक हिन्दू घनश्याम पाल, हिन्दू युवा वाहिनी जिला संगठन मंत्री हिन्दू नीरज सरपंच , संगठित हिन्दू श्रृंखला परिषद् राष्ट्रीय मंत्री हिन्दू राहुल , प्रदेश महामंत्री हिन्दू दुर्गेश सिंह, जिला कार्यकारी अध्यक्ष हिन्दू भूपेन्द्र शर्मा, जिला महामंत्री हिन्दू आजाद नागर, जिला मंत्री हिन्दू रोहित, सक्रिय सदस्य हिन्दू हरिओम ,हिन्दू यतेंद्र,हिन्दू अनिल, हिन्दू हिमांशू , हिन्दू राजकुमार शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने माता तुलसी की पूजा आराधना कर मातृशक्तियों को पौधा वितरण किया। हिन्दू उषा शर्मा, हिन्दू भगवती, हिन्दू मूर्ति देवी, हिन्दू सावित्री देवी जी, हिन्दू पूजा जी अन्य संगठित हिन्दू साथी उपस्थित रहे।

 

       

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments