समलैंगिक रिश्ते से था परेशान, दोस्त के साथ पत्थर पटककर कर दी हत्या

थाना रांझी अंतर्गत हुई अंधी हत्या का खुलासा, हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ा गया
जबलपुर। रांझी थानांतर्गत हुई एक हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। दरअसल एक युवक के मृतक के साथ समलैंगिक संबंध थे। मृतक वीडियो बनाकर उसे परेशान कर रहा था। इसी कारण आरोपी ने अपने दोस्त के साथ पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
यह है मामला
थाना रांझी में दिनंाक 29-1-22 को शारदा नगर पार्क में एक व्यक्ति के शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते स्टाफ के पहुंचे। करन सिंह ठाकुर उम्र 38 वर्ष निवासी रामनगर रांझी ने बताया कि वह शारदा नगर पार्क के बाहर बन रही पानी की टंकी में चौकीदारी करता है। रात में पानी की टंकी के पास अपनी टपरिया में चौकीदारी की ड्यूटी में था। सुबह पार्क के बाहर धूप सेंकने आया था, तो उसने पार्क के गेट के अंदर देखा कि पार्क में ऊपर जाने वाले पथरीली रोड पर एक व्यक्ति पड़ा था। वह गेट के अंदर गया और पास जाकर देखा एक व्यक्ति चित अवस्था में मृत पड़ा था। मृतक के सिर में गम्भीर चोटें थी, पास ही खून लगे 2 पत्थर भी पड़े मिले। पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक रांझी एम.पी. प्रजापति एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर यातायात संजय कुमार अग्रवाल मौके पर पहुंचे। एसपी के निर्देशानुसार मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास हेतु जबलपुर पुलिस के वाट्सअप ग्रुपों में मृतक का फोटो अपलोड करते हुये शहर एवं देहात थाना प्रभारियों को थाने मे दर्ज गुमइंसान से मिलान करने हेतु बताया गया। दौरान मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास के मृतक की शिनाख्त देवी बेन उम्र 30 वर्ष निवासी बंगला न. 2 के सामने सर्वेन्ट क्वाटर सीओडी गोकलपुर के रूप में हुई। वरिष्ठ अधिकारियों एवं सूचना पर पहुंची एफ.एस.एल. की डाक्टर नीता जैन की उपस्थति में पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात आरोपी पर धारा 302 भादवि का अपराध ंपजीबद्ध कर विवेचना में ंलिया गया।
ऐसे पकड़ में आए आरोपी
पुलिस ने टीम गठित की, जिसकी पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि मृतक देवी बेन रात लगभग 8-15 बजे शांति नगर रांझी निवासी विनोद रजक एवं शुभम पटेल के साथ मे शारदा नगर पार्क के पास देखा गया था। संदेही विनोद रजक उर्फ शेरा उम्र 48 वर्ष एवं शुभम पटेल उम्र 22 वर्ष दोनों निवासी शांति नगर रांझी को सरगर्मी से तलाश कर सघन पूछताछ की गयी तो विनोद रजक उर्फ शेरा ने बताया कि वह पहले देवी बेन के मोहल्ले में रहता था, जहां दोनों के बीच समलैंगिक संबंध हो गये थे। देवी बेन अक्सर उसके साथ सम्बंध बनाता था। एक-दो बार देवी बेन ने सम्बंध बनाते वक्त मोबाइल से वीडियो बना लिया था और अक्सर उसके साथ वीडियो को मोहल्ले में दिखाकर बदनाम करने की धमकी देकर संबंध बनाने लगा। यह बात उसे नागवार लगने लगी थी। उसने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त शुभम पटेल से आपबीती बताई और देवी बेन को जान से खत्म करने का कहा तो शुभम पटेल राजी हो गया। योजना के अनुसार 28-1-22 को शाम को वह शुभम पटेल के साथ मैमोरी तिराहा शराब दुकान से शराब खरीद कर शारदा नगर पार्क पहुंचा, जहॉ देवी बेन को भी शराब पीने के लिये बुलाया तो देवी बेन आ गया। तीनों ने बैठकर शराब पी तथा रात्रि लगभग 10 बजे जब देवी बेन जाने लगा तो उसने एवं शुभम ने हाथ घूसों से मारपीट की। देवी बेन रोड पर गिर पड़ा तो उसने एवं शुभम ने पास ही पड़े 1-1 पत्थर उठाकर देवी बेन के सिर पर पटक दिया, जिससे कुछ ही देर में देवी बेन की मृत्यु हो गयी। देवी बेन का पर्स, मोबाईल एंव मोटर सायकिल ले जाकर महालक्ष्मी मंदिर के पास छिपा दिया। विनोद रजक एवं शुभम पटेल की निशानदेही पर मोटर सायकिल पर्स एवं मोबाईल जप्त करते हुये दोनो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। अंधी हत्या का चंद घंटों मे खुलासा कर आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते, उप निरीक्षक राहुल काकोडिया, सहायक उप निरीक्षक राजेश मिश्रा, नरेश मरावी, मनोज गोस्वामी, प्रधान आरक्षक राजेश त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, अनिल तिवारी, आरक्षक प्रदीप तिवारी, साकेत तिवारी, प्रवीण मरावी, मनीेष पटेल, अर्पित सिंह, संदीप मेहरा, राममिलन की सराहनीय भूमिका रही।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share