अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जबरदस्त स्वागत

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय जबलपुर दौर के पहले दिन उनके आगमन पर शहर की सडक़ों को फूलों से सजा दिया गया। श्री नड्डा का आगमन होते ही गलियों में फूल बिछ गए। जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। डुमना एयरपोर्ट पर आगमन के साथ ही उनकी भव्य अगवानी हुई। शाम से रोड-शो प्रारंभ हुआ, जो बीजेपी के संभागीय कार्यालय रानीताल में समाप्त हुआ। रोड शो के दौरान 29 स्थानों पर स्वागत मंच लगाए गए थे। भाजपा ने इस तरह नगरीय निकाय और विधानसभा चुनाव का माहौल बना दिया है। जेपी नड्डा ने भी कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जब पहुंचे सामान्य कार्यकर्ता के घर..!
जबलपुर में आईटी सेल सयोजक आशीष अहिरवार के घर पहुंचे जेपी नड्डा। सीएम शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सांसद राकेश सिंह ने आशीष के घर पहुंचकर स्वल्पाहार किया। भाजपा के बड़े नेताओं के घर पहुंचने पर आशीष अहिरवार की खुशी का ठिकाना नहीं था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत सभी नेताओं ने उनके परिवारजनों के साथ समाज के लोगों से मुलाकात की। वैसे तो यह सामान्य बात है, लेकिन देश और दुनिया की सबसे पार्टी के नेता के इस तरह सामान्य कार्यकर्ता के घर पहुंचने से निश्चित ही अन्य कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।
पेड़ लगाओ सदा मुस्कुराओ, धरती को बचाने का अभियान है ये- शिवराज
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जबलपुर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के दो दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने आए। इस दौरान वे वृक्षारोपण करना नहीं भूले। प्रतिदिन एक पौधा रोपने के क्रम में शिवराज ने सर्किट हाउस में नीम और बरगद का पेड़ लगाया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाओ सदा मुस्कुराओ, धरती को बचाने का अभियान है ये। पेड़ लगाने से धरती मुस्कराती है। जन्मदिन व शुभ अवसर पर भी उन्होंने पौधे लगाने का आह्वान किया।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share