Homeमध्यप्रदेशशिवराज ने बताया भोपाल क्या है 1 जून 1949 का महत्व

शिवराज ने बताया भोपाल क्या है 1 जून 1949 का महत्व

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मप्र पहुंचे जेपी नड्डा का भोपाल में भव्य स्वागत हुआ। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर सीएम शिवराज सिंह कहा कि नड्डा जी 1 जून को पधारे हैं। 1 जून 1949 को भोपाल रियासत का भारत में विलीनीकरण हुआ था। यह ऐतिहासिक दिन है। शिवराज ने कहा कि नड्डा राष्ट्रीय अध्यक्ष तो हैं ही, मप्र के दामाद भी हैं। ससुराल में शादी था साले के बेटे की। दिल्ली में चुनाव चल रहा था। नड्डा जी ने कहा कि मैं चुनाव छोडक़र शादी में नहीं आऊंगा। वे चाहते तो एक घंटे के लिए आ सकते थे, लेकिन उनके लिए पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और फिर परिवार है। पांच विधानसभा के चुनावों में भाजपा को ऐतिहासिक सफलता मिली। शिवराज ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार करने के साथ ही उत्साह भी बढ़ाया।
स्वागत के लिए आभार जताया
जेपी नड्डा ने कहा कि उन्हें राजा भोज की नगरी में आने का सौभागय मिला है। उन्होंने भोपाल के भारत में विलीनीकरण के दिन पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह स्वागत भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं का है। जिसको भाजपा का मुकाबला करना है, उसको यहां तक पहुंचने के लिए चार-चार पीढिय़ां खपानी पड़ेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments