कमलनाथ का वीडियो वार.. गिनाए अपने कामकाज.. बीजेपी पर साधा निशाना

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 2023 की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने वीडिया जारी कर संदेश दिया है। 20 मार्च को ही मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरी थी। लिहाजा इसी दिन कांग्रेस ने लोकतंत्र संविधान दिवस मनाया। कमलनाथ ने अपने कामकाज तो गिनाए ही साथ ही महंगाई, कोरोनाकाल का मुद्दा उठाते हुए भाजपा सरकार की कमियां भी बताईं। उन्होंने अपना त्याग याद दिलाया और यह भी कहा कि उन्होंने पद त्याग दिया लेकिन सौदेबाजी नहीं की।
यह बोले कमलनाथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने लोकतंत्र और संविधान की विशेषताएं बताईं। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को चुना और हम रामराज को स्थापित करने के लिए चल पड़े। जनता को दिए वचनों को निभाने का हमने प्रयास किया। किसानों की कर्जमाफी, सस्ती बिजली, कन्याओं का विवाह, गौशाला निर्माण, शुद्ध के लिए युद्ध, ओबीसी आरक्षण, निकाह सहायता में बढ़ोतरी, आदिवासियों को सहायता, रामवनपथ गमन, मेट्रो रेल परियोजना, महिलाओं की सुरक्षा और औद्योगिक विकास से रोजगार जैसे कार्यों को हमने शुरू किया। लेकिन मप्र का नवनिर्माण का सपना अधूरा रह गया। नैतिक मूल्य और मर्यादा को कुचलते हुए सौदेबाजी के जरिए जनादेश को पलट दिया गया। लेकिन मैंने नैतिक मूल्यों का पालन कर सत्य के मार्ग को चुना। उन्होंने कहा कि सरकार बनाना और बदलना जनता का काम है। लेकिन मप्र में ऐसा पहली बार हुआ जब जनता की चुनी सरकार को बदल दिया गया। आज महंगाई हर जगह है, कोरोनाकाल में अपने को खोने का दर्द मिला। नर्मदा को सरकार छलनी-छलनी कर रही है। कर्मचारियों से अन्याय हो रहा है। रोज नए घोटाले हो रहे हैं, भ्रष्टाचार का राज चल रहा है। यह सरकार सिर्फ घोषणाओं से पेट भरना चाहती है। ऐसे सरकार जनता का भला नहीं कर सकती। उन्होंने प्रतिज्ञा दिलाई कि आईए लोकतंत्र का राज स्थापित करें, जहां सभी को समान अवसर मिलें, तरक्की मुस्कुराए। उन्होंने प्रदेश की जनता को वचन दिया कि मैं हमेशा जनता की लड़ाई लड़ता रहूंगा और प्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाने के लिए संघर्ष करता रहूंगा।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share