खरगोन में वीडी शर्मा ने कहा-भाजपा एक पद्धति पर काम करती है
खरगोन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने खरगोन के सिद्धि विनायक गणेश मंदिर, दर्शन और पूजन अर्चन किया। मीडिया से बात करते हुए वीडी शर्मा ने कहा कि भाजपा एक पद्धति पर काम करती है। प्रदेश में चार लोगों को पद्मभूषण मिलना गौरव की बात। भाजपा ने योग्यता को सम्मान दिया। ढूंढकर कला ,अध्ययन हर क्षेत्र के लोगों को पद्मभूषण दिया। योग्यता के लोगो जो मुफलिसी में जी रहे उन्हें भी ढूंढकर सम्मान दिया। मोदी है तो सभी संभव है। कांग्रेस के घर चलो अभियान पर उन्होंने कहा कि सभी दलों को अभियान चलाने का हक है। कांग्रेस चलाए तो भला उन्हें क्या एतराज है। उन्होंने कहा कि भगवान के दर पर आया हूं, तो यहां किसी की आलोचना नहीं करूंगा। भाजपा कार्यालय में वीडी शर्मा का जोरदार स्वागत किया गया।
मीडिया से बात करते हुए वेब सीरीज की अभिनेत्री श्वेता तिवारी के विवादित बयान पर वीडी शर्मा ने कहा कि भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे। गौरतलब है कि श्वेता तिवारी ने भगवान पर अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि *** मेरे ब्रा का साइज लेते हैं। इस पर काफी बवाल हो रहा है और उनकी आलोचना हो रही है।