Homeताजा ख़बरमाढ़ोताल थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने युवक को गोली मार कर...

माढ़ोताल थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने युवक को गोली मार कर की हत्या, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला किया दर्ज

जबलपुर माढ़ोताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत करमेता में रहने वाले शातिर बदमाश मानस उपाध्याय को बुधवार की देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी। मानस आनन फानन में गंभीर हालत में घायल मानस को इलाज के लिए उसके दोस्त मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई। बताया जाता है मानस उपाध्याय माढ़ोताल क्षेत्र का शातिर बदमाश था जिसके खिलाफ मारपीट सहित कई अन्य आपराधिक मामले माढ़ोताल थाने में दर्ज हैं। आशंका जताई जा रही है कि गैंगवार के चलते मानस उपाध्याय की हत्या की गई है।

देर रात मानस उपाध्याय जब अपने घर जा रहा था, तभी करमेता के पास अज्ञात लोगों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से मानस उपाध्याय मौके पर ही गिर गया और खून से लथपथ वहीं तड़पता रहा। इस दौरान जब उसके दोस्तों को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और उसे लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां इलाज के दौरान आज से उसकी मौत हो गई।

मानस उपाध्याय को वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने का खूब शौक था। मानस उपाध्याय ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना रखा था। इसमें अपलोड कुछ वीडियो में वह पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने के दौरान ले जाते हुए भी दिख रहा है। मानस उपाध्याय हत्याकांड के बाद अब माढ़ोताल थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments