HomeजबलपुरRRS प्रमुख डॉ मोहन भागवत का जबलपुर में बड़ा बयान- "भारत आने...

RRS प्रमुख डॉ मोहन भागवत का जबलपुर में बड़ा बयान- “भारत आने वाले दिनों की महाशक्ति है, बिना शक्ति के कोई काम नहीं होता”

जबलपुर संवाददाता न्यूज | hit voice : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत आज जबलपुर में है। मोहन भागवत सोमवार की देर रात बुरहानपुर से जबलपुर पहुंचे जहां विश्राम करने के बाद आज दोपहर शास्त्री ब्रिज स्थित स्वामी रामादेवाचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए और उनकी प्रतिमा का अनावरण भी किया। कार्यक्रम में कई साधु संत भी मौजूद हैं।

दरअसल जबलपुर में 12 अप्रैल से 18 अप्रैल तक स्वामी रामादेवाचार्य जी की द्वितीय पुण्यतिथि को लेकर कई कार्यक्रम चल रहें हैं, इसी कार्यक्रम के अंतिम दिन आज संघ प्रमुख मोहन भागवत जबलपुर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को भी शामिल होना था आपरिहार्य कारणों से शामिल नहीं हुए। संघ प्रमुख मोहन भागवत ब्रह्मलीन जगतगुरु श्यामादेवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद नरसिंह मंदिर परिसर में साधु संतों का आशीर्वाद भी प्राप्त किया 

डॉ मोहन भागवत ने जबलपुर में संतों के एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया के अध्ययन में ये बात सामने आई है कि, सबसे ज्यादा समाज की सेवा हमारे संत करते हैं, उन्होंने आगे कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र, हिंदू संस्कृति है, इसीलिए भारत आने वाले दिनों की महाशक्ति के रूप में परिलक्षित होगा लेकिन बिना

इच्छाशक्ति के कोई काम नहीं नहीं होता , शिव को भी शक्ति चाहिए, भागवत ने कहा कि ये बात भी सत्य है कि भारत की शक्ति दूसरों को दर्द देने के लिए नहीं शांति प्रदान करने के लिए होगी।

इसके साथ ही उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जब तक श्रृष्टि का प्रयोजन बना रहेगा जब तक भारत का अस्तित्व बना रहेगा, भारतवर्ष का प्रयोजन अमर है और मनुष्य दुनिया का सबसे दुर्बल जीव है। डॉ भागवत ने अपनी बात आगे बढ़ते हुए कहा कि विज्ञान ने सुख, सुविधा, भौतिकवाद दिया लेकिन शांति, संतोष नहीं दिया, धर्म पहले भी था, आज भी है आगे भी रहेगा।  जब तक श्रृष्टि है तब तक धर्म बना रहेगा।

डॉ भागवत ने आगे उधबोधन में कहा कि दुनिया ने जब युद्ध करके अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश की थी, तब हमने युद्ध पीड़ितों को मरहम लगाया था, दुनिया के अध्ययन में ये बात सामने आई है कि, सबसे ज्यादा सेवा समाज कि हमारे संत ही करते हैं, सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र, हिंदू संस्कृति है।

ये भी पढ़ें :- 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments