MP Election 2023 : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। इसी कड़ी में सभी पार्टियों के नेताओं का एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी कर दिया है। इसी कड़ी में अशोकनगर के कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान और भाजपा जिला अध्यक्ष के बीच तीखी नोकझोक जारी है।
ये था मामला
दरअसल, एक टीवी डिबेट के दौरान हुए विवाद के बाद भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह यादव की शिकायत पर कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान पर FIR दर्ज कर दी गई थी। इसके बाद यह मामला में तूल पकड़ लिया।

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को धमकी दी है कि 6 महीने बाद जब कांग्रेस की सरकार आएगी तो बोटी बोटी कटवा दी जाएगी। साथ ही, जिलाध्यक्ष ने इस बयान की निंदा करते हुए कहा है कि विधायक का यह बयान पूरी तरह से उनकी सामंती सोच का नतीजा है।
कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान ने दी चुनौती
वहीं, इस आरोप पर कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह चौहान ने भाजपा जिला अध्यक्ष के समक्ष एक बड़ी चुनौती रख दी है। उनका कहना है कि बोटी बोटी काट देने का बयान उन्होंने नहीं दिया है। मीडिया एवं सार्वजनिक रूप से इस तरह की कोई बात उनके द्वारा नहीं की गई और यदि जिला अध्यक्ष इस बात को सिद्ध कर देते हैं तो वह विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।

साथ ही, उन्होंने जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी को चुनौती दी है कि अगर यह आरोप सिद्ध नहीं कर पाए तो उन्हें अपनी जिला अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा देना चाहिए।
ये भी पढ़ें :-
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरने से बड़ा हादसा 13 लोगों की हुई मौत
- Jabalpur News : मेडिकल कॉलेज जबलपुर में बच्चे की छाती में फंसी बांस की छड़ी को दूरबीन द्वारा सर्जरी कर निकाला गई
- उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरने से बड़ा हादसा 13 लोगों की हुई मौत