देश की राजनीति को एकजुट कर एकात्म मानवतावाद का विचार दिया

भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा-पं. दीनदयाल उपाध्याय स‘चे अर्थों में युगपुरुष थे
54 वीं पुण्यतिथि पर भाजपा ने सभी 954 बूथों पर की पुष्पांजलि
जबलपुर। भारत के इतिहास में राजनैतिक व्यक्तित्व रहे हैं लेकिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो विचार दिया उसने भारतीय राजनीति को एक दिशा दी और उसे ही आत्मसात कर हमारी पार्टी आज आगे बढ़ रही है। पंडित उपाध्याय जी ने देश की राजनीति को एकजुट करते हुए एकात्म मानवतावाद का विचार दिया। उनकी कुशल संगठन क्षमता के लिए डा. श्यामप्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि अगर भारत के पास दो दीनदयाल होते तो भारत का राजनैतिक परिदृश्य ही अलग होता। पं. दीनदयाल उपाध्याय स‘चे अर्थों में युगपुरुष थे, उनका व्यक्तित्व राष्ट्रीय चिंतन, उ‘च विचारों व मानवीय मूल्यों से परिपूर्ण था और वह दरिद्र नारायण को अपना आराध्य मानते थे। यब बात भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं एकात्म मानववाद के प्रेणता पं. दीनदयाल उपाध्याय की 54 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के अवसर पर दीनदयाल चौक में कही। नगर अध्यक्ष ठाकुर ने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम उनके श्रीचरणों में नमन करते हैं।
954 बूथों में दी गई पुष्पांजलि : भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा पं दीनदयाल जी की पुण्यतिथि सभी 954 बूथों में मनाई गई। इस अवसर पर बूथ के कार्यकर्ताओं ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि की और वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश मंत्री आशीष दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, विधायक अशोक रोहाणी, महिला वित्त विकास निगम अध्यक्ष अमिता चपरा, पूर्व मंत्री शरद जैन, डॉ जितेंद्र जामदार, पूर्व महापौर सदानंद गोडबोले समेत भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • शादी के बाद सुधर गए विराट, ड्रिंक से कर ली तौबा... रातभर जागना भी छोड़ा
  • CM शिवराज ने तय की विकास की दिशा, दिए जरूरी दिशा निर्देश
  • CG : शहीद दिवस पर थिरके कदम... SP, BSF, कांग्रेस नेताओं समेत 300 लोगों को नोटिस
  • स्वास्थ्य, शिक्षा और जीवन स्तर उठाने के प्रयासों पर करें फोकस
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share