Homeमध्यप्रदेशभारत को विश्वगुरू बनाने के लिए बार-बार सत्ता में आना जरूरी-शिवप्रकाश

भारत को विश्वगुरू बनाने के लिए बार-बार सत्ता में आना जरूरी-शिवप्रकाश

भोपाल। दुनिया में वही देश आगे बढ़े हैं, जिनके सामने कोई लक्ष्य रहा है। विकास की दौड़ में भारत के पिछड़ जाने की एक बड़ी वजह यह रही कि आजादी के बाद देश के नेताओं ने कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं किया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विश्वगुरु बनाने का लक्ष्य रखा है। लेकिन इसके लिए व्यवस्था में बदलाव जरूरी है और यह काम एक बार सरकार में आकर नहीं किया जा सकता। इसके लिए बार-बार पार्टी की सरकार जरूरी है और पार्टी की सरकार बनती रहे, इसके लिए हर बूथ का सशक्त होना जरूरी है। इसलिए अपने लिए, अपने देश और समाज के लिए, नई पीढ़ी के भविष्य के लिए बूथ सशक्तीकरण अभियान में जुट जाएं। यदि हम हर बूथ को 51 प्रतिशत वोट शेयर के लायक बना दें, तो हमें कोई चुनाव हरा नहीं सकता। यह कहना है मध्यप्रदेश के प्रभारी शिवप्रकाश का।
उन्होंने कहा कि देश की व्यवस्थाओं में बदलाव के लिए और भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए भाजपा सरकार लगातार चलती रहे, इसके लिए यह अभियान जरूरी है। बूथ सशक्तीकरण का अभियान कोई साधारण अभियान नहीं, बल्कि एक दूरदर्शी अभियान है। यह अभियान सिर्फ चुनाव जीतने की तैयारी भर नहीं है। बुधवार को बूथ सशक्तीकरण अभियान के संबंध में प्रदेश कार्यालय में आयोजित जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, सांसदों, विधायकों तथा बूथ विस्तारक अभियान प्रभारियों की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक लालसिंह आर्य एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संबोधित किया।
शिवप्रकाश ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने दलितों के मसीहा डॉ. अम्बेडकर को चुनाव हराने का भरपूर प्रयास किया। उन्हें उस सम्मान से वंचित किया, जिसके वे हकदार थे, उनके बनाए संविधान की भावनाओं को कुचला। यह सत्य समाज को पता होना ही चाहिए। हमें गरीब कल्याण की ब्रांडिंग नहीं करना, लेकिन हमें सत्य को, अपनी सरकारों के कामों को जनता तक पहुंचाना है और इसके लिए बूथ सशक्तीकरण अभियान एक महत्वपूर्ण पहल है।
बूथ सशक्तीकरण एक दूरदर्शी योजना : शिवराजसिंह चौहान
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान पार्टी नेतृत्व की एक दूरदर्शी योजना है। हालांकि इसका काम आसान है, लेकिन इसे पूरी गंभीरता से करना होगा। चौहान ने कहा कि हम अक्सर चुनाव जीत जाते हैं, लेकिन कमजोर बूथों पर ध्यान नहीं देते। हमें इन बूथों को खोजकर कमजोरी के कारणों का पता लगाना होगा। उन्होंनेे कहा कि कमजोर बूथ दो तरह के होते हैं। अस्थायी कमजोर बूथ तात्कालिक परिस्थितियों की वजह से होते हैं और बदलते रहते हैं। लेकिन हमें अपना ध्यान स्थायी कमजोर बूथों पर केंद्रित करना है और उनकी कमजोरी के कारणों का पता लगाकर उन्हें दूर करना है। यही इस अभियान का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सांसदों और विधायकों को बूथ सशक्तीकरण के लिए लगातार प्रवास करना चाहिए और इस अभियान को समयसीमा में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारी कमियों के गंभीरतापूर्वक विश्लेषण और उन्हें दूर करने पर यह दूरदर्शी योजना पार्टी के लिए रामबाण सिद्ध हो सकती है। श्री चौहान ने कहा कि नगर निकाय और पंचायत चुनावों में हमारे प्रतिनिधि बड़ी संख्या में जीतकर आए हैं, पार्टी को ऐतिहासिक सफलता मिली है, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। लेकिन बड़ी संख्या में जीतकर आए जनप्रतिनिधियों की ऊर्जा का सदुपयोग करने के लिए उन्हें पर्याप्त प्रशिक्षण देना और एक सकारात्मक दिशा देना जरूरी है, जिसके लिए सरकार के साथ-साथ पार्टी के स्तर पर भी प्रयास करना होंगे।
लोकसभा और विधानसभा के बूथों को सशक्त करने में जुट जाएं : शर्मा
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा के जिन कमजोर बूथों को सशक्त करने की जो परिकल्पना की है, उसे बूथ सशक्तिकरण अभियान से हमें पूरा करना है। अधिकांश राज्यों में यह अभियान पूरा हो चुका है, लेकिन स्थानीय, ग्रामीण एवं नगरीय निकाय चुनाव के कारण मध्यप्रदेश संगठन के इस अभियान की शुरूआत अब होगी। यह अभियान प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरी गंभीरता के साथ शुरू किया है, उसी गंभीरता के साथ हमें इस योजना में जुटना है। श्री शर्मा ने ग्रामीण एवं नगरीय निकाय चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए कहा कि बूथ विस्तारक अभियान म…

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments