Homeमध्यप्रदेशभोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य

भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मिले जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य

भोपाल। हाल ही में जबलपुर में हुए जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करने वाले जनप्रतिनिधियों ने भोपाल जाकर वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है। गौरतलब है कि कश्मकश भरे चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी। कांग्रेस का दावा था कि उसके पास 9 वोट हैं, लेकिन चुनाव में कांग्रेस के 2 वोट निरस्त हो गए और भाजपा अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष का चुनाव भी जीत गई। इस जीत पर मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने बधाई दी है।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय हितानंद शर्मा ने भोपाल में जबलपुर जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष वरकड़े को अध्यक्ष बनने की शुभकामनाएं बधाई दी। साथ ही जिला पंचायत सदस्य भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोनू पुष्पराज बघेल को ऐतिहासिक रिकार्ड जीत के लिए शुभकामनाएं बधाई दी। इस अवसर पर जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, भाजपा जबलपुर जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुभाष रानू तिवार, रुपेश पटेल व दिनेश पटेल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments