यही है सच्ची जनसेवा, जो काम नगर निगम को करना था, उसे पूरा किया ट्रैफिक पुलिस ने

जबलपुर। अभी तक आपने पुलिस कर्मियों को चालान काटते, लोगों को धमकाते ही सुना होगा। लेकिन आज देखिए एक पुलिस कर्मी के जनसेवा के जज्बे को। जबलपुर के दीनदयाल चौराहे में नगर निगम ने गड्ढा खुदवाया और ऐसे ही छोड़ दिया। फिर क्या था ट्रैफिक पुलिस के प्रधान आरक्षक ने फावड़ा उठा कर बीच चौराहे में खोदे गए गड्ढे को समतल करना शुरू कर दिया। यह सीन देखकर उस समय वहां से गुजरने वाले राहगीर आश्चर्य में पड़ गए। दरअसल नगर निगम ने पाइप लाइन के लिए गड्ढा खोदा जिससे यहां वाहन हिचकोले खाते हुए गुजरने लगा। मिट्टी के पहाड़ के कारण दुर्घटना का अंदेशा बढ़ गया। बस स्टैंड होने के कारण यात्रियों से भरी बसें पलटते-पलटते बचीं। अचानक गड्ढे को सामने देखकर कई कारें अनियंत्रित होकर ठेला, टपरे, सब्जी की दुकान लगाने वालों के ऊपर चढ़ते-चढ़ते बचीं। यह सब देखकर यातायात थाने के ट्रैफिक कर्मी प्रदीप सिंह ठाकुर ने नगर निगम को सूचित किया। लेकिन निगम के कर्मचारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। बड़ी दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक कर्मी प्रदीप सिंह ठाकुर खुद फावड़ा उठाकर समतल करने जुट गए। राहगीर यह कहते नजर आए कि यही सच्ची देशभक्ति और जनसेवा है।
ट्रैफिक कर्मी की जिम्मेदारी यातायात को सुचारू करने की थी, लेकिन यह गड्ढा इसमें बाधा बन रहा था। नगर निगम को तो इसकी कोई फिक्र नहीं थी, लेकिन कर्तव्यनिष्ठा में जुटे प्रधान आरक्षक प्रदीप सिंह ठाकुर ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • वास्तु शास्त्र : प्रतिदिन दीपक जलाने से दूर होती है घर से नकारात्मकता, दिशा का रखें ध्यान
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share