Homeमध्यप्रदेशदुनिया में कोई ऐसा नेता नहीं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टक्कर...

दुनिया में कोई ऐसा नेता नहीं, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टक्कर दे सके- हितानंद शर्मा

जबलपुर। आज दुनिया में कोई ऐसा नेता नहीं, जो हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टक्कर दे सके। देश ही नहीं दुनिया के सर्वमान्य नेता हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सशक्त राष्ट्र के निर्माण में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में हम कार्यकतार्० अपना योगदान किस रूप में दे सकते हैं, इस पर विचार करना आवश्यक है। यह बात भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भाजपा जबलपुर महानगर की जिला कार्यसमिति की वृहत बैठक के अवसर पर संभागीय कार्यालय रानीताल में कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस को पार्टी ने सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इसके निमित्त 15 दिनों के लिए पार्टी ने तीन तरह के कार्यक्रमों की रचना की है जिनमे सेवा कार्य, रचनात्मक कार्य और व्यक्तित्व का उल्लेख के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे जिसमें पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता हो इसके लिए हमे प्रयास करना होंगे।
उन्होंने कहा भाजपा कार्यक्रम आधारित दल नहीं अपितु कार्यकर्ता आधारित दल है और कार्य को क्रमबद्ध तरीके से करने को कार्यक्रम कहते हैं। हमने जो कार्यक्रम तय किये है वह सभी सेवा के कार्य हैं और इसके लिये मोदी जी का जन्मदिवस निमित्त बना है। ऐसे में हमारा प्रयास होना चाहिये कि कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपनी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओ और उपलब्धियों को जनता के बीच भी ले जाये क्योकि देश में गांव, गरीब, महिलाओं, युवाओ, किसानों, अनुसूचित जाति ,जनजति वर्ग के उत्थान के लिए 200 से अधिक योजनाओ को हमारी सरकारों ने लागू किया है।
संगठन महामंत्री ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी का भव्य स्वरूप हम देख रहे है। इसके पीछे हमारी कई पीढिय़ां खपी हैं। आज चौथी पीढ़ी में हमारी वैचारिक प्रतिबद्धता वही है, जो हमारी पहली पीढी के नेताओं में थी। उन्होंने कहा कि हमारी पहली पीढ़ी चुनाव के बाद इसलिए उत्सव मानती थी कि उनकी जमानत बच गई। दूसरी पीढी ने लगातार संघर्ष किया और विचार को आगे बढ़ाया। तीसरी पीढ़ी में हम चुनाव में दूसरे स्थान पर आने लगे और आज चौथी पीढ़ी में हम इस स्थिति में पहुंचे हैं कि कौन सा प्रदेश है जहां भाजपा की सरकार नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारे पास आज सशक्त नेतृत्व है। कांग्रेस मुक्त भारत को साकार कर रहे हैं। हम सब कार्यकर्ता मिलकर राष्ट्र परम वैभव पर पहुंचे, इसके लिए काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा आज का युग सोशल मीडिया का युग है और सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे बड़ी और अनुसाशित पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते हमारी सकारात्मक भूमिका होना आवश्यक है। हम हमारी पार्टी के रचनात्मक कार्यो को, अपनी सरकारों की जनहितैषी योजनाओ के बारे में यदि लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित करेंगे तो उसका लाभ हमे मिलेगा। भाजपा के जिला कार्यसमिति बैठक में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए बताया कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर पार्टी द्वारा तय कार्यक्रमो में जिसे सेवा पखवाड़ा के रूप में हम मनाएंगे। इसके तहत 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किये जायेंगे जिनमे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, टीकाकरण शिविर, टीबी मुक्त भारत अभियान, दिव्यांगों को कृत्रिम अंगों का वितरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण अभियान, वोकल फ़ॉर लोकल अभियान, पौधरोपण अभियान, प्रबुद्धजनों का सम्मेलन, खादी के उपयोग हेतु जनजागरण, मोदी जी के व्यक्तित्व एवँ कृतित्व पर प्रदर्शनी, प्रधानमंत्री को शुभकामना संन्देश, बूथ स्तर पर दीनदयाल जयंती के साथ महिला मोर्चा द्वारा आयोजित आंगनवाड़ी गोद लेने हेतु पोषण अभियान, युवा मोर्चा द्वारा हरा भरा मप्र अभियान, अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा एससी छात्रवासों व बस्तियों का प्रवास जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम किये जायेंगे। कार्यसमिति बैठक में राजनैतिक प्रस्ताव का वाचन जिला महामंत्री रजनीश यादव एवँ शोक प्रस्ताव कोषाध्यक्ष प्रशान्त केसरवानी ने प्रस्तुत किया।
ये वरिष्ठ नेता रहे मौजूद
कार्यसमिति बैठक में जिला अध्यक्ष जीएस ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र जामदार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राममूर्ति मिश्रा, अरविंद पाठक, अश्वनी परांजपे, जिला महामंत्री रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक शरद जैन, हरेन्द्रजीत सिंह बब्बू, पूर्व महापौर प्रभात साहू, सदानंद गोडबोले, शरद अग्रवाल, अभिलाष पांडे, पंकज दुबे, रजनीश यादव, मंचासीन थे। प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू, अभय सिंह ठाकुर, जय सचदेवा, कैलाश साहू, राजेश मिश्रा, रोहित जैन, अंजू भार्गव, तृष्ना चटर्जी, रंजीत पटेल, प्रणीत वर्मा, बाबा श्रीवास्तव, लालू यादव, संतोषी ठाकुर, रेणु कोरी, कमलेश राजन, प्रशान्त केसरवानी, शरद ताम्रकार, श्रीकान्त साहू , रवि शर्मा, अमन शर्मा, संजय यादव, प्रमोद चोहटेल, रूपा राव के साथ जिला कार्यसमिति सदस्य, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवँ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments