मुझसे अच्छा हिंदू कोई दूसरा नहीं, 40 सालों से एकादशी का व्रत कर रहा हूं : दिग्विजय सिंह

जबलपुर। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद द्वारा हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस से करने के बाद हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर भाजपा कांग्रेस में जंग छिड़ी गई है। भाजपा नेता जहां कांग्रेस पर जुबानी हमले कर रहे है, तो वहीं कांग्रेस नेता खुद को अच्छा हिंदू बता भाजपा को चुनौती दे रहे है कि वह अच्छा हिंदू खोजकर लाए। जबलपुर पहुंचे कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस द्वारा हिंदुत्व को निशाना बनाने पर कहा कि हिंदुत्व शब्द भाजपा का राजनैतिक हथियार है, क्योंकि हमारे धार्मिक ग्रंथों में कही भी हिंदुत्व शब्द नहीं है, लेकिन भाजपा के लोग हिंदुत्व शब्द को लेकर राजनीति करते है। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह ने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि भाजपा नेताओं से अच्छे हिंदू वह खुद है, उनसे अच्छा हिंदू कोई दूसरा नहीं है। वह 40 सालों से एकादशी का व्रत करते आ रहे है,जबकि भाजपा के नेता नहीं करते है। इसलिए भाजपा धर्म की राजनीति करना छोड़ दें।
दिग्विजय सिंह ने सलमान खुर्शीद की किताब को मध्यप्रदेश में बैन करने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर तंज कसते हुए कहा है कि गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का पढ़ने लिखने से कोई नाता नहीं है। वहीं योगी सरकार के बाद शिवराज सरकार द्वारा हबीबगंज स्टेशन का नाम बदल कर रानी कमलापति करने पर दिग्विजय सिंह ने शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि नाम बदलने से कुछ नहीं होता है। अगर गोंड रानी कमलापति के लिए कुछ करना था तो सीहोर का उनका राजमहल ठीक करवाना चाहिए था। क्योंकि उनका महल खंडहर हो रहा है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि कांग्रेस मंहगाई के खिलाफ जल्द अभियान चलाएगी, अपने अभियान में आम लोगों को जोड़ने के लिए एक टोल फ्री नंबर भी कांग्रेस ने जारी किया है, जिस पर लोग फ़ोन कर अपना नाम दर्ज करा समर्थन दे सकते है।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को कलेक्टर ने बताई संविधान की विशेषताएं
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share