फिर जबलपुर को मिल सकते हैं 2 सांसद, राकेश सिंह ने विवेक तन्खा को दीं शुभकामनाएं

जबलपुर। जबलपुर से एक बार फिर 2 सांसद मिलना तय लग रहा है। जबलपुर से लोकसभा का प्रतिनिधित्व सांसद राकेश सिंह करते हैं, तो राज्यसभा का प्रतिनिधित्व जाने-माने वकील व कांग्रेस नेता विवेक तन्खा करते हैं। दोनों पिछले कार्यकाल में भी इसी दायित्व को निभा रहे थे। एक बात और पिछले दो लोकसभा चुनाव में दोनों नेता एक-दूसरे के आमने-सामने भी थे यानि कि प्रतिद्वंदी थे। लेकिन राकेश सिंह लगातार 2 बार विवेक तन्खा को लोकसभा चुनाव में हरा चुके हैं। बहरहाल अब पूरी उम्मीद है कि विवेक तन्खा राज्यसभा के लिए फिर चुने जाएंगे। ऐसे में जबलपुर के सर्वांगीण विकास की उम्मीद है। बशर्ते दलगत राजनीति आड़े न आए। वैसे भी जबलपुर में कुछ प्रोजेक्ट ऐसे हैं, जो आने वाले समय में देश के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार को भी जबलपुर के विकास पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता है।
सांसद राकेश सिंह ने प्रत्याशी कविता पाटीदार को बधाई दी और कहा कि कविता पाटीदार भाजपा की श्रेष्ठ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने विवेक तन्खा को भी शुभकामनाएं दीं। राकेश सिंह ने ओबीसी आरक्षण पर साधा कांग्रेस पर निशाना। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ओबीसी वर्ग के लिए नही किया कुछ भाजपा देश के सभी वर्गों की चिंता करने वाली पार्टी है। कांग्रेस के पास है काल्पनिक लड्डू।
नए प्रशासनिक संकुल का नाम सम्राट विक्रमादित्य संकुल रखा जाएगा
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन जैसे हमारे उपकरण इसीलिए हैं कि उन के माध्यम से लोग फोन करें और हम समस्या का समाधान करें। मुझे गर्व है कि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। मध्य प्रदेश को तेजी से आगे बढ़ाने में हमारे कर्मचारी अधिकारी मित्रों का भी बराबर योगदान है। सीएम ने कहा कि भारत सरकार की दर्जनों योजनाएं हैं जिनमें मध्यप्रदेश नंबर एक पर है और बेहतर परफॉर्म कर रहा है। उनके लिए मैं सबको बधाई के साथ-साथ धन्यवाद भी देता हूं। शिवराज ने कहा कि कई जगह और बेहतर काम करने की जरूरत है, हम वह करने का प्रयास करेंगे। नए प्रशासनिक संकुल का नाम सम्राट विक्रमादित्य संकुल रखा जाएगा।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
  • PM ने वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, बताया- 'गुलामी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते भारत का प्रतीक'
  • लॉरेंस गैंग ने संजय राउत को दी धमकी, कहा-तू और सलमान फिक्स हैं, उड़ा देंगे
  • गर्मी आ गई.. भारी-भरकम बिजली बिल से बचना है तो करें ये उपाय.. जेब ढीली होने से बच जाएगी
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share