बाईपास में युवक को सरेआम पीटा, शास्त्री ब्रिज से नीचे फेंकने की भी कोशिश

जबलपुर में गुंडागर्दी की स्याह तस्वीरें, क्या पुलिस का नहीं रहा कोई डर
जबलपुर। 90 के दशक में शहर में चाकूबाजी, गुंडागर्दी, गोलीबारी और बमबाजी, गैंगवार आम बात थी। लेकिन धीरे-धीरे शहर की पहचान बदली और अब कभी-कभार ही ऐसी घटनाएं होती हैं। बीते 2-3 साल से भले ही इस तरह की बड़ी घटनाएं न हुई हों, लेकिन कहीं न कहीं ऐसे दृश्य आम हो चुके हैं। ऐसी ही दो घटनाओं के वीडियो सामने आए हैं, जहां दिन के उजाले में खुलेआम गुंडागर्दी हुई और पुलिस भी इन मामलों में कुछ नहीं कर पाई।
महिलाओं का बीचबचाव करना पड़ा महंगा
जबलपुर में बाईपास के पास दो महिलाओं का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ ही देर में यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ही महिलाएं आमने सामने हो गई और एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की। इसी दौरान वहां पर एक युवक पहुंचा जो कि दोनों ही महिलाओं के विवाद को सुलझाने लगा। जब वह दोनों महिलाओं को अलग करवा रहा था उसी दौरान पड़ोस के ही कुछ लोग आ गए और उन्होंने युवक के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट का पूरा वीडियो सामने आया है। पीडि़त ने अपने साथ मारपीट की शिकायत गढ़ा थाना पुलिस ने की है। पुलिस कार्रवाई करने के बदले मामले को रफा-दफा करने में जुटा गई। जानकारी के मुताबिक बबलू किसी काम से अंधमूक बाईपास गया था जहां पर कि उसकी पहचान वाली महिला उसे मिल गई। जब वह उस महिला से बात कर रहा था, तभी पड़ोस में ही रहने वाली एक महिला वहाँ आई और विवाद शुरू हो गया। दोनों ही महिलाओं का विवाद हो गया। इस दौरान युवक जब महिलाओं को अलग करवाने लगा, तो पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग आ गए और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।
चलती कार से निकाल कर युवक की हुई धुनाई
ऐसी ही तस्वीर शास्त्री ब्रिज में सामने आई, जब बीच शहर में जमकर मुक्के चले। चलती कार से निकाल कर एक युवक की कुछ लोगों ने धुनाई कर दी। दरअसल कार की टक्कर से कुछ युवक आक्रोश में आ गए थे। कार सवार एक युवक राहगीर के हत्थे चढ़ गया था। शास्त्री ब्रिज में आक्रोशित युवक ब्रिज के नीचे फेंकने की तैयारी कर रहे थे। एक निजी चैनल के कैमरामैन ने युवक की जान बचाई।

Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
×
Hit Voice News Administrator
Sorry! The Author has not filled his profile.
Latest Posts
instagram default popup image round
Follow Me
502k 100k 3 month ago
Share